Skip to main content

छत्‍तीसगढ़ी में पीएम मोदी बोले- 'न्‍यू इंडिया का संकल्‍प आपके साथ से पूरा होगा'

भिलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयंती स्‍टेडियम में मौजूद आम सभा को छत्‍तीसगढ़ी भाषा से संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की. पीएम मोदी ने यहां पर नया रायपुर स्मार्ट सिटी में इंट्रीग्रेटड कमांड सेंटर का उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम ने भिलाई स्टील प्लांट का भी दौरा किया. प्रधानमंत्री ने भिलाई में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

पीएम मोदी ने कहा कि दो महीने बाद फिर से आपसे मिलने का मौका मिला है. योजनाओं के लोकार्पण पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा जा रहा है. पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र मेरे लिए नया नहीं है. जब ये क्षेत्र मध्‍य प्रदेश का हिस्‍सा था तब मैं यहां टू व्‍हीलर पर आया था. मुझे आप लोगों ने इतना प्‍यार दिया कि पिछले 30 सालों में हर साल मेरा यहां आना हुआ. मैं यहां के प्‍यार और पवित्रता को महसूस किया है.

स्टील ही नहीं बल्कि भिलाई ने जिंदगियां भी बनाई 
भिलाई ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया बल्कि जिंदगियां, समाज और देश भी बनाया है. भिलाई का ये आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब न्यू इंडिया की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत करने का काम करेगा. आपने खुद अनुभव किया है कि कैसे स्टील प्लांट लगने के बाद यहां की तस्वीर ही बदल गई. जिस राज्य के निर्माण के पीछे हमारे श्रद्धेय अटल जी का विजन है, आप सभी की कड़ी तपस्या है, उस राज्य को तेज गति से आगे बढ़ते देखना हमेशा मेरे लिए बहुत सुखद अनुभव होता है. अटल जी के विजन को आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री रमन सिंह जी, पूरे परिश्रम के साथ आगे बढ़ा रहे हैं.








ANI ✔@ANI













हमने विश्‍वास का वातावरण बनाया है- पीएम
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भिलाई में स्टील प्लांट के विस्तार, जगदलपुर हवाई अड्डा और नया रायपुर के कमांड सेंटर का लोकार्पण किया गया. भिलाई में आईआईटी कैंपस और राज्य में BharatNet phase 2 पर काम शुरु हो गया है. करीब-करीब 22,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उपहार आज छत्तीसगढ़ को मिला है. आदिवासियों और दलितों के विकास की नींव तैयार की जा रही है. पीएम ने कहा कि उनका सपना है कि अब हवाई चप्‍पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ सकेगा और ऐसी सुविधाओं को शुरू किया जा चुका है. वहीं नया रायपुर अब स्‍मार्ट सिटी की नई पहचान बनेगा.








Zee MP-Chhattisgarh@ZeeMPCG





भिलाई से प्रधानमंत्री मोदी LIVEhttp://zeenews.india.com/hindi/india/madhya-pradesh-chhattisgarh … @narendramodi








देश की स्‍टील इंडस्‍ट्री सेक्‍टर को PM का तोहफा, विस्‍तार परियोजना का लोकार्पण

हमारी सरकार ने वादे को पूरा किया
पीएम मोदी ने कहा कि रमन सिंह पिछले दस साल से आईआईटी की मांग कर रहे थे, लेकिन पिछली सरकार के बारे में तो आप जानते ही हो. लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आई तो इस वादे को पूरा किया गया. पीएम ने आगे कहा कि पुरानी सरकारें जिन इलाकों में सड़कें तक बनाने से पीछे हट जाती थीं, वहां आज सड़कों के साथ ही हवाई अड्डे भी बन रहे हैं. हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में चल सके, इस सोच के साथ उड़ान योजना चलाई जा रही है.

राहुल गांधी ने फेंका ऐसा पासा, काट में जुट गई BJP ब्रिगेड

 

चार बड़ी योजनाओं का किया लोकार्पण
पीएम मोदी ने जयंती स्‍टेडियम से आईआईटी भिलाई का डीजटल शिलान्‍यास करने के साथ ही विस्‍तार परियोजना का लोकार्पण भी किया. इसी के साथ प्रधानमंत्री ने जगदलपुर एयरपोर्ट का भी मंच से ही डीजटल लोकार्पण किया. जयंती स्‍टेडियम में मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने आम सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का स्‍वागत करते हुए कहा कि आजतक देश में 14 प्रधानमंत्री हुए लेकिन देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं पीएम मोदी जो यहां दौरे के लिए आए हैं. इसी के साथ सीएम ने कहा पीएम की कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि मेडिकल से लेकर घर तक की सुविधा प्रधानमंत्री ने लोगों को मुहैया करवाई है. मिनी इंडिया में पीएम का स्‍वागत है.








ANI ✔@ANI

















भिलाई जयंती स्‍टेडियम के मंच पर फूलों की माला पहनाकर पीएम मोदी का सीएम रमन सिंह ने स्‍वागत किया. मंच पर सीएम सहित कई बड़े नेता मौजूद. भिलाई स्‍टील प्‍लांट पहुंचकर पीएम मोदी नेे सारे काम का जायजा किया और विस्‍तार परियोजना का लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए प्‍लांट के काम को देखा.

विस्‍तार परियोजना का कि‍या लोकार्पण 
नया रायुपर से पीएम मोदी भिलाई पहुंच चुके हैं जहां पर उनका स्‍वागत किया गया. जयंती स्‍टेडियम में लाखों की संख्‍या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए मौजूद. यहां पर पीएम भिलाई इस्पात संयंत्र की विस्तार परियोजना को देश को समर्पित करेंगे.छत्‍तीसगढ़ के एक दिन के प्रवास पर पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचेे जहां उन्‍होंने नया रायपुर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का पीएम ने उद्घाटन किया. पीएम इस सेंटर में 20 मिनट तक बिल्‍ड‍िंग का जायजा लि‍या. इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद बच्‍चों से मुलाकात भी की. भिलाई में पीएम विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण किया. बता दें कि रायपुर पहुंचने पर रमन सिंह ने पीएम का फूलों के साथ स्‍वागत किया. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए इस दौरे में मीडिया को लेकर भी काफी सख्‍त नियम बनाए गए हैं.

ऐसी है पीएम की सुरक्षा
पुणे में पीएम को नक्सलियों की धमकी के बाद यहां नक्सलियों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. एसपीजी, इंटेलिजेंस के अलावा 4 हजार से ज्यादा जवान भि‍लाई में तैनात किए गए हैं और एक हजार जवान रायपुर में तैनात किए गए हैं. हेलिपैड सभा स्थल के पास ही बनाया गया, वहां से आने के लिए नई सड़क तैयार की गई. लोगों के आने के लिए 20 अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं. 10 हजार गाड़ियों के लिए 40 पार्किंग स्‍थल तैयार किए गए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली लंदन:  बांग्लादेश के  मुशफिकुर रहीम  ने सोमवार को दोहरा शतक लगाकर एमएस धोनी, कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं.  मुशफिकुर रहीम  श्रीलंका के खिलाफ 200 रन की पारी भी खेल चुके हैं. उन्होंने यह पारी 2013 में श्रीलंका के गॉल में खेली थी. रहीम ने जब श्रीलंका के खिलाफ 200 रन बनाए थे, तब वे टीम के कप्तान भी थे. मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की. उसकी ओर से मुशफिकुर रहीम ने 421 गेंद पर 219 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 161 रन की पारी खेली. मेहदी हसन ने 68 और कप्तान महमूदुल्लाह ने 38 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने पांच विकेट झटके. संगकारा जमा चुके है...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...