Skip to main content

सट्टेबाजी मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच पहुंचे अरबाज खान, साथ दिखे शेरा

आईपीएल सट्टेबाजी में बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का नाम आने के बाद उनसे ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ शुरू हो गई है. अरबाज अपने भाई सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ करीब 11 बजे पेशी के लिए पहुंचे हैं.

इससे पहले ठाणे पुलिस की एंटी एक्टॉर्सन सेल ने शुक्रवार को उन्हें समन किया था. पुलिस अब अरबाज का बयान दर्ज कर सट्टेबाजी रैकेट से उनके लिंक के बारे में पड़ताल करेगी. पुलिस को इंटरनेशनल बुकी सोनू जालान के साथ अरबाज की तस्वीरें मिली थीं. जानकारी के मुताबिक अरबाज ने इस साल आईपीएल में 2 करोड़ 80 लाख रुपये का सट्टा लगाया था. बताया जा रहा कि उन्हें इस साल काफी नुकसान हुआ है. अरबाज ने पिछले साल 40 लाख रुपये का सट्टा लगाया था.













पेशी से पहले अरबाज खान ने बड़े भाई सलमान खान से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि सलमान की लीगल टीम इस केस में उनकी मदद करेगी. पुलिस को शक है कि सोनू जालान के रैकेट के जरिए अरबाज खान ने आईपीएल मैचों में मोटी रकम का सट्टा लगाया है. हालांकि इस मामले में अरबाज खान पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है और न ही वह आरोपी हैं.

पिछले महीने पुलिस ने डोबिंवली में सट्टेबाजी रैकिट का भंडाफोड़ करते हुए 4 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया. शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टेबाजी रैकिट चल रहा था. इतना ही नहीं, डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से भी सट्टेबाजी रैकिट के लिंक मिलते दिख रहे हैं.

पूछताछ में रैकेट के पीछे सोनू जालान का नाम सामने आया था. इसके बाद सोनू जालान को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी बेटिंग में अलग-अलग नामों से पैसा लगाते हैं.



सोनू ने मुंबई के एक और बुकी प्रेम तनेजा और अपने बिजनेस पार्टनर जूनियर कोलकाता के साथ मिलकर श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच फिक्स किया था. इस मैच को फिक्स करने के लिए तीनों ने श्रीलंका जाकर पिच क्यूरेटर को पैसा दिया था. इस मैच में एक ही दिन में 21 विकेट गिरे थे. सोनू ने 2016 में पाकिस्तान के वेटरन क्रिकेटर्स की एक घरेलू मैच भी फिक्स किया था.

आईपीएल मैचों में इससे पहले भी स्पॉट फिक्सिंग जैसे मामले सामने आ चुके हैं. इस बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स पर फिक्सिंग में लिप्त पाए जाने के बाद 2 साल का बैन भी लगाया गया था. इससे पहले पहलवान दारा सिंह के बेटे विंदु सिंह पर IPL में फिक्सिंग का आरोप लगा था. उनपर आरोप है कि वो बुकी और खिलाड़ियों के बीच बिचौलिए का काम करते थे. इस मामले में वो गिरफ्तार भी हो चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...