Skip to main content

रांची : बुराड़ी की तरह ही एक परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, सकते में पूरा शहर

रांची: झारखंड में सामूहिक आत्महत्या की दूसरी घटना सामने आई है. यह मामला कांके थाना इलाके के रसंडे का है, जहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. इस घटना से आसपास के लोग भी सकते हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि एक ही परिवार के 7 लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली?

परिवार एक महीने पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था
मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है और जांच में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह आर्मी से रिटायर्ड शख्‍स का परिवार है. पुलिस फिलहाल पड़ोसियों से भी पूछताछ में लगी हुई है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, यह भागलपुर के दीपक झा का परिवार है और इस घर में परिवार एक महीने पहले शिफ्ट हुआ था. कुछ दिन पहले परिवार में बच्चे का जन्मदिन भी बेहद धूमधाम से मनाया गया था.. लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक ही साथ इतने सारे लोगों ने सुसाइड कर ली ये किसी को समझ नहीं आ रहा है.

ऐसे खुला मामला
पड़ोसियों का कहना है कि रात में भी सभी नजर आए थे और किसी तरह के झगड़े की आवाज नहीं सुनाई दी थी. एसएसपी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सात लोगों ने खुदकुशी की है. मृतक दीपक झा की बेटी स्कूल जाती थी और स्कूल वैन के बार-बार हॉर्न बजाने के बाद भी परिवार से कोई नहीं आया, तब मकान मालिक घर पहुंचे और ये मामला सामने आया है.

[caption id="attachment_3478" align="aligncenter" width="1117"]झारखंड में दूसरी बार सामूहिक आत्महत्या की घटना सामने आई है. कांके थाना इलाके के रसंडे की यह घटना है जहां एक ही घर के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. झारखंड में दूसरी बार सामूहिक आत्महत्या की घटना सामने आई है. कांके थाना इलाके के रसंडे की यह घटना है जहां एक ही घर के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है.[/caption]

 







पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है
साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार में 2 लोगों का शव झूलता हुआ पाया गया है तो वहीं बाकी पांच लोगों का शव बिस्तर पर पड़ा मिला. पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.  आपको बता दें कि कुछ महीने पहले दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी जिसके बारे में जानकर पूरा देश हैरान रह गया था तो वहीं इसके बाद हजारीबाग में भी एक कारोबारी परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद इस घटना से भी हर कोई हैरान है. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में लगी हुई है और परिवार के आसपास के लोगों से बातचीत कर रही है और मामले को समझने की कोशिश कर रही है.









Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...