Skip to main content

रोडवेज हड़ताल / जींद रैली में ताकत दिखाएंगे कर्मचारी, अंडरग्राउंड नेता भी आएंगे सामने, यहीं से होगी अगली घोषणा

पानीपत. हड़ताल पर चल रहे रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में आए सर्व कर्मचारी संघ और महासंघ अब सरकार को अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी रणनीति बना ली है। 4 नवंबर की जींद रैली को निजीकरण भगाओ, रोडवेज बचाओ रैली का नाम देते हुए इसमें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश में जुट गए हैं। इसके लिए विपक्ष के सियासी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण दिया जा रहा है।

इसके अलावा कर्मचारी नेताओं की ओर डिपो और गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। इस रैली में सभी जन संगठनों, ट्रेड यूनियनों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों के अलावा पंचायतों एवं प्रदेश की जनता को भी खुला आंमत्रित किया गया है। बड़ी बात यह है कि इस रैली में रोडवेज के वह 12 नेता भी शामिल होंगे, जो भूमिगत है और पुलिस उन्हें ढूंढ रही है।

यदि रैली में इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश हुई तो वहीं पर टकराव तय है। इस दौरान ही कर्मचारी आंदोलन की नई रणनीति तय करेंगे। क्योंकि इसी दिन तक रोडवेज की हड़ताल घोषित की हुई है। बता दें कि 700 निजी बसों के विरोध में प्रदेश में 16 अक्टूबर से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

सरकार झूठे मकदमे कर रही दर्ज, 11 नेताओं को जेल भेजा :

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि भिवानी में बुधवार को गिरफ्तार किए 11 नेताओं को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अध्यापक नेता वजीर सिंह, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के महासचिव शिव कुमार पाराशर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुख दर्शन सरोहा व जनवादी महिला समिति की नेता बिमला घणघस हैं। इनके खिलाफ गैरजमानती धाराओं में झूठे केस दर्ज किए हैं। गुरुवार को भी 6 कर्मचारी उनके घरों व धरने से गिरफ्तार किए गए।

रैली में जनसमर्थन जुटाने के लिए 100 से ज्यादा टीमें आज उतरेंगी विभागों में :
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फोगाट, महासचिव सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि संघ ने इस रैली को सफल बनाने के लिए पुरी ताकत झौंक दी है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं उससे संबंधित सभी विभागीय संगठनों के केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के नेतृत्व में सैंकड़ों टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें सभी जिलों में 2 व 3 नवंबर को सभी विभागों में गेट मीटिंगों का आयोजन किया जाएगा और कर्मचारियों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान करेंगे। हांलाकि सरकार भी अिधकारियों से पल-पल की सूचना ले रही है।

सरकार का नया पैंतरा :सरकार ने हड़ताल खत्म कराने के लिए एक और पैंतरा आजमाया है। कर्मचारियों से कहा कि यदि वे शुक्रवार तक काम पर आते हैं तो उनकी हड़ताल को अवकाश में बदला जा सकता है। इसके गुुरुवार को 259 कर्मचारी वापस काम पर लौटे हैं, हालांकि जो कर्मचारी निलंबित चल रहे हैं, उनके हड़ताल के दिनों को छुट्‌टी में नहीं बदला जाएगा। विभाग ने दावा किया गरुवार को रोडवेज बसों की संख्या 2644 रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...