Skip to main content

छत्‍तीसगढ़ चुनाव LIVE : 9 बजे तक नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 10% तो कांकेर में 13% पड़े वोट










नई दिल्‍ली/रायपुर : 5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत आज (12 नवंबर) से हो गई. इसके तहत आज छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 10 सीटों पर सुबह 7 बजे सेे वोटिंग जारी है. वहीं, आठ सीटों पर सुबह 8 से मतदान शुरू हुआ. सुबह नौ बजे तक नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 10 फीसदी तो कांकेर में 13 फीसदी मतदान हुआ. वहीं सुकमा के भोज्‍जी में पहली बार 100 से अधिक वोट पड़े.

18 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, कोंटा क्षेत्र सबसे ज्‍यादा नक्‍सल प्रभावित है, इसलिए यहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं और दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

वहीं चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि छत्‍तीसगढ़ के कुल 4336 मतदान केंद्रों में से 53 पर तकनीकी खामी के चलते वोटिंग देर से शुरू हुई. हालांकि सभी 100 फीसदी मतदान केंद्रों पर सामान्‍य रूप से मतदान हो रहा है. इनके बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं. कोंडागांव जिले के दो विधानसभा कोंडागांव केशकाल से लगभग 40 ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते कई जगह मतदान में देरी हुई. 15 प्रतिशत मशीनों में खराबी की बात सामने आई है. केशकाल में 16, विश्रामपुर में 10 और फरसगांव 11 के साथ ही कोंडागांव के कई केंद्रों से शिकायत आ रही है. बताया जा रहा है मतदान केंद्रों पर तैनात मतदान कर्मचारियों को ईवीएम को समझने में पेरशानी हो रही है.



राजनांदगांव के सांगवरी स्थित कमला कॉलेज में बनाए गए पिंक पोलिंग बूथ में सुबह करीब आठ बजे ईवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से वोटिंग कुछ देर के लिए रुक गई थी. हालांकि खराबी को ठीक करके मतदान दोबारा शुरू हो गया है. वहीं अंतागढ़ के श्याम नगर, बोंदानार, बालक शाला में वीवीपैट और ईवीएम में खराबी आई है. इससे वहां मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि मतदान करने के बाद वीवीपैट से पर्ची नहीं निकल रही.

वहीं छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच भी उत्‍साह देखने को मिल रहा है. नक्‍सल प्रभावित सुकमा के दोरनापल के एक मतदान केंद्र में 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी खुद चलकर मतदान करने आईं. इससे वहां मौजूद अन्‍य मतदाताओं में भी उत्‍साह बढ़ गया.

फोटो ANI

उधर, वोटिंग के पहले सुबह 5:30 बजे नक्‍सलियों ने दंतेवाड़ा के कातेकल्‍यान ब्‍लॉक के तुमकपाल कैंप के पास आईईडी से ब्‍लास्‍ट किया. हालांकि इस ब्‍लास्‍ट में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. घटना की जानकारी देते एंटी नक्‍सल ऑपरेशंस के एआईजी देवनाथ ने कहा कि नक्‍सलियों ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से तुमकपल-नयानर रोड पर आईईडी ब्‍लास्‍ट किया है. इस दौरान पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. ब्‍लास्‍ट के बाद पोलिंग पार्टी को सुरक्षित नयानर पोलिंग बूथ संख्‍या 183 पर पहुंचाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोण्टा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तथा दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. वहीं विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान होगा.

जिन विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है वहां सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई थी और वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. मतदान शुरू होने के बाद उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह मतदान करने के लिए महिला मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थी. वहीं, युवा मतदाताओं में उत्साह देखा गया है.

राजनांदगांव के सांगवरी स्थित कमला कॉलेज में बनाए गए पिंक पोलिंग बूथ में कुछ देर के लिए रुकी वोटिंग. फोटो ANI

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत ने छत्‍तीसगढ़ में सोमवार को हो रहे पहले चरण के चुनाव को लेकर जानकारी दी है कि इन चुनावों के लिए करीब 900 मतदानकर्मियों को मतदान केंद्रों तक हेलिकॉप्‍टर से सुरक्षित पहुंचाया गया है. साथ ही करीब 16,500 मतदानकर्मियों को सड़क के रास्‍ते पहुंचाया गया है. उनका मानना है कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयारियां ठीक हैं.

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत. फोटो ANI

पहले चरण में 18 विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 प्रत्याशी मुकाबले में हैं. 8 विधानसभा में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इनमें खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट हैं.

फोटो ANI

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने रविवार को बताया था कि राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राज्य में सुरक्षा बल के लगभग सवा लाख जवानों को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य में चुनाव कार्य के लिए केंद्र से लगभग 65 हजार जवानों को यहां भेजा गया है. जिनमें अर्धसैनिक बल और पुलिस बल के जवान शामिल हैं. क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त में हैं तथा पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ भी बेहतर तालमेल बनाकर अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मोबाइल चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं.

साहू ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोण्टा में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. वहीं विधानसभा क्षेत्र खैरागढ, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह आठ बजे शाम पांच बजे तक मतदान होगा. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 4336 है. जहां 31,80,014 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,57,435 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 16,22,492 है. वहीं 87 मतदाता तृतीय लिंग के हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए कुल 19079 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है.  साहू ने बताया कि दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में कुल 942 मतदान कार्मिकों को हेलीकाप्टर के माध्यम से भेजा जा चुका है. जिनमें से बीजापुर जिले में 329 मतदान कर्मी, सुकमा जिले में 206, कांकेर जिले में 271, नारायणपुर जिले में 103, बस्तर जिले में 22 और कोण्डागांव जिले में 11 मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से भेजा गया है. शेष 16,400 मतदान कर्मिकों को बस के माध्यम से मतदान केन्द्रों के लिये रवाना किया गया.

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से 201 मतदान केंद्रों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है. जिसमें सुकमा जिले 40 मतदान केंद्र, बस्तर जिले के दो, बीजापुर जिले के 76, नारायणपुर जिले के 18, दन्तेवाड़ा  जिले के 21, कोण्डागांव जिले के चार, कांकेर जिले के 28 और राजनांदगांव जिले के 12 मतदान केंद्र शामिल है.

फोटो ANI

उन्होंने बताया कि सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. मतदान दिवस को मतदान केन्द्रों में निर्वाचन के लिये मतदान दलों के अलावा 435 सेक्टर ऑफिसर लगाए गए हैं. जो प्रत्येक दो घण्टे पर मतदान प्रतिशत की जानकारी अपने रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराएंगे. मतदान दिवस के दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र में बी.एल.ओ. उपस्थित रहेंगे. उनके पास वर्ण क्रमानुसार मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी. जिससे मतदाता यह जान सकेंगे कि उनका नाम किस क्रमांक पर है.

साहू ने बताया कि प्रथम चरण में कुल मतदान केन्द्र 4336 हैं. जहां 4336 कंट्रोल युनिट, 4336 व्हीव्हीपीएटी मशीन और 5049 बैलेट युनिट लगाया गया है. वहीं आठ जिलों में 30 संगवारी मतदान केंद्र भी बनाया गया है जहां महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि 18 विधानसभा क्षेत्रों में से तीन विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर, राजनांदगांव तथा खुज्जी में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी की संख्या 16 से अधिक होने के कारण दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जा रहा है. शेष विधानसभा क्षेत्रों में एक बैलेट यूनिट का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 4336 मतदान केन्द्रों में से 252 मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गई है जिसके माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग उन मतदान केन्द्रों पर नजर रख सकता है.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...