Skip to main content

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के रुख से रुपये में आया इतने पैसे का उछाल

मुंबई: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव गिरने से शुक्रवार को डॉलर की बिकवाली बढ़ गई थी जिससे रुपये की विनिमय दर 50 पैसे के उछाल का प्रति डॉलर 72.50 पर आ गई. अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में बहुमत सत्तारूढ रिपब्लिकन पार्टी से खिसक विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर जाने से वैश्वि मुद्राओं आगे डॉलर नरम हो हो गया था. अमेरिकी फेडल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने के संकेत से डॉलर में सुधार हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि कुछ प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा निर्यातकों एवं बैंकों की डॉलर बिकवाली के समर्थन से रुपये में तेजी आई.

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 72.68 पर मजबूत खुला. कारोबार दौरान निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली के जोर से यह 72.45 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया. हालांकि, बाद में रुपये की विनिमय दर की तेजी थोड़ी कम हो गयी और यह अंत में 50 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 72.50 रुपये पर रुकी. मंगलवार को रुपया 12 पैसे सुधर कर प्रति डॉलर 73 पर बंद हुआ था. विदेशी विनिमय बाजार बुधवार और गुरुवार को क्रमश: दिवाली और बलीप्रतिपदा के मौके पर बंद रहा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 79.13 अंक अथवा 0.22 प्रतिशत की हानि के साथ 35,158.55 अंक पर बंद हुआ.

अभी मजबूत होगा रुपया, 68-69 प्रति डॉलर पर टिकने की उम्मीद : गर्ग



कच्चा तेल के प्रमुख उत्पादक देशों की अबु धाबी में प्रस्तावित बैठक से पहले शुक्रवार को कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के नीचे आ गया. यह सात महीने का निचला स्तर है. लंदन में सुबह के सौदों में जनवरी डिलीवरी के लिये ब्रेंट क्रूड (उत्तरी सागर) गिरकर 69.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. अप्रैल 2018 के बाद पहली बार 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आया है. न्यूयॉर्क में दिसंबर का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडियेट गिरकर फरवरी के बाद के निचले स्तर 59.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. यह गिरावट ऐसे समय आयी है जब तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और गैर-ओपेक प्रमुख कच्चा तेल उत्पादक देश कीमतों में गिरावट के मद्देनजर उत्पादन में संभावित कटौती को लेकर रविवार को अबु धाबी में बैठक करने वाले हैं.

कच्चा तेल पिछले महीने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. उत्पादन बढ़ने, चीन की आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ने और ईरान पर प्रतिबंध के असर की चिंताएं नरम पड़ने से कच्चा तेल के भाव गिरे हैं. अमेरिका में भंडार बढ़ने के संकेत से भी कच्चा तेल नरम पड़ा है. अमेरिका ने इस सप्ताह ईरान पर प्रतिबंध से चीन, भारत और जापान समेत आठ देशों को छूट देने का निर्णय लिया. इससे भी कीमतें आसान हुई हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...