Skip to main content

मुंबई क्रिस्टल टावर असुरक्षित घोषित, बिल्डिंग कमेटी के खिलाफ दर्ज होगा क्रिमिनल केस

नई दिल्ली: साउथ मुंबई के परेल इलाके में बुधवार (22 अगस्त) की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. परेल इलाक़े में हिंदमाता सिनेमा के पास 15 मंजिला इमारत क्रिस्टल टावर में भीषण आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि, करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.




View image on Twitter








ANI

@ANI








Total 20 victims were brought to KEM Hospital, of which 4 were brought dead;1 senior citizen female & 3 male. 2 bodies have been identified. 16 patients stable; 10 male & 6 female: Dr. Avinash N Supe, KEM Hospital Dean, on victims of fire accident in Crystal Tower








दमकल अधिकारी के मुताबिक, आग की घटना इमारत की 12वीं मंजिल पर हुई. सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि शार्ट सर्किट के वजह से ये हादसा हुआ. अधिकारी ने बताया कि बिल्डिंग में फायर सिस्टम एक्टिव नहीं थे, आग लगने के बाद टावर के फायर सिस्टम को एक्टिव किया गया. प्रशासन ने टावर को असुरक्षित घोषित कर दिया है. इसके साथ ही बिल्डिंग कमेटी के खिलाफ क्रिमिनल केस भी दर्ज किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है.

 








ANI

@ANI








: Area around the lift of the 12th floor was the worst affected. Fire in the electrical wiring kept in duct area had caused smoke&heat on the entire floor, because of which people on upper floors were trapped: Fire Dept official on fire accident in Crystal Tower pic.twitter.com/m2Rhr4vE4b






View image on Twitter












ANI

@ANI





:14 fire engines are here.Situation under control. Fire fighting ops over,cooling ops is on.Complaint to be lodged on charges of criminal offence against the responsible society official.Building declared unsafe;power&water supply stopped for now:Fire Dept official pic.twitter.com/4MqQEkTpqz






View image on Twitter









जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो लोगों की आग में झुलसने के कारण और दो लोगों की दम घुटने की वजह से मौत हुई. दमकल अधिकारी के मुताबिक, रेस्क्यू में अब तक 25 लोगों को बचाया गया है. ये सभी लोग टावर के 13वीं, 14वीं और 15वीं मंजिल पर रहते हैं. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के दौरान दो शव लिफ्ट में मिले थे. फिलहाल टावर में बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है. बताया जा रहा है कि टावर में एक फ्लोर में चार फ्लैट हैं.








View image on Twitter








ANI

@ANI








: 2 persons died in the fire accident that broke out in Crystal Tower in Parel area earlier today. KEM Hospital Dean says,"Total 16 were brought to hospital, of which 2 were brought dead; 1 is a senior citizen lady & other is a male, condition of others stable."








Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...