Skip to main content

सर्दी-जुकाम से परेशान हैं तो इन घरेलू नुस्खों से कुछ घंटों में मिलेगा आराम

मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है और इसमें आपकी तकलीफ भी बढ़ जाती है. हालांकि यह कोई गंभीर तो बीमारी नहीं है.


नई दिल्ली : मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या आम हो जाती है और इसमें आपकी तकलीफ भी बढ़ जाती है. हालांकि यह कोई गंभीर तो बीमारी नहीं है. लेकिन इसमें दवाइयों का असर भी कम होता है. इसके लिए सबसे अच्छा और घरेलू उपाय है देसी नुस्खों का इस्तेमाल. घर में बनाए जाने वाले इन देसी नुस्खों से आप आसानी से सर्दी जुकाम को काबू में कर अपना इलाज कर सकते है. आगे पढ़िए घर में आसानी से बनाए जाने वाले घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप सर्दी-जुकाम से चंद घंटों में ही राहत पा सकते हैं.

दूध और हल्दी
गर्म पानी या फिर गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम में तेजी से फायदा होता है. यह नुस्खा न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी कारगर साबित होता है. हल्दी एंटी वायरल और एंटी बैक्टेरियल होती है जो सर्दी जुकाम से लड़ने में मददगार होती है.

अदरख की चाय
अदरख के यूं तो तमाम फायदे हैं लेकिन अदरख की चाय सर्दी-जुकाम में भारी राहत प्रदान करती है. सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू के सिम्टम में ताजा अदरख को बिल्कुल बारीक कर लें और उसमें एक कप गरम पानी या दूध मिलाए. उसे कुछ देर तक उबलने के बाद पीए. यह नुस्खा आपको सर्दी जुकाम से राहत पाने में तेजी से मदद करता है.



इस वजह से खतरे में हैं 'हिमालयी वियाग्रा', सोने से कई गुना ज्यादा है रेट

नींबू और शहद
नींबू और शहद के इस्तेमाल से सर्दी और जुकाम में फायदा होता है. दो चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस एक ग्लास गुनगुने पानी या फिर गर्म दूध में मिलाकर पीने से इसमें काफी लाभ होता है.

लहसुन
लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है. लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायण होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है. लहसुन की पांच कलियों को घी में भुनकर खाए. ऐसा एक दो बार करने से जुकाम में आराम मिल जाता है. सर्दी जुकाम के संक्रमण को लहसुन तेजी से दूर करता है.

लाख दु:खों की एक दवा है इस जानवर का दूध, पीएम मोदी भी हैं मुरीद

तुलसी पत्ता और अदरख
तुलसी और अदरख को सर्दी-जुकाम के लिए रामबाण माना जाता है. इसके सेवन से इसमें तुरंत राहत मिलती है. एक कप गर्म पानी में तुलसी की पांच-सात पत्तियां ले. उसमें अदरख के एक टुकड़े को भी डाल दे. उसे कुछ देर तक उबलने दे और उसका काढ़ा बना ले. जब पानी बिल्कुल आधा रह जाए तो इसे आप धीरे-धीरे पी ले. यह नुस्खा बच्चों के साथ बड़ों को भी सर्दी-जुकाम में राहत दिलाने के लिए असरदार होता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...