Skip to main content

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी

श्रीनगर : जम्‍मू और कश्‍मीर के शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. यह मुठभेड़ शोपियां के लद्दी इमामसाहब गांव में चल रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को यहां कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था.







ANI @ANI














इसी दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने गांव में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है. उनके अनुसार इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं.











ANI @ANI














बता दें कि इसी सप्‍ताह सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में 2 आतंकियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था. कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे थे. वहीं शोपियां में ही पिछले दिनों आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था. इसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे.



Comments