पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यसत हो गया है.
[caption id="attachment_2354" align="alignnone" width="735"]
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यसत हो गया है. मिजोरम में कई जगहों पर भूस्खलन के चलते राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं. बाढ़ प्रभावित करीब 400 परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है. वहीं, असम में भी तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. दूसरी तरफ, मणिमुर में गुरुवार तक के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. त्रिपुरा के बेलोनिया में कई घर पानी में डूब गए हैं. आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं.[/caption]
[caption id="attachment_2355" align="alignnone" width="737"]
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मेघालय और असम के कई जिलों में तीन दिन के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि दोनों राज्यों के कई जिलों में 13 से लेकर 16 जून तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं, असम के करीमगंज जिले में सिंगला और लंगई नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं.[/caption]
[caption id="attachment_2356" align="alignnone" width="733"]
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मिरोजम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 400 परिवारों के करीब 2000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. मिजोरम में लगातार हो रही बारिश से कई जगह भूस्खलन होने के चलते राजधानी आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग से कट गया है.[/caption]
[caption id="attachment_2357" align="alignnone" width="735"]
मिजोरम की राजधानी आइजोल में दो मंजिला इमारत ढहने से आठ लोगों घायल हो गए. इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक राज्य में भारी बारिश के आसार हैं. ऐसे में कई और जगहों पर भूस्खलन हो सकता है. रिपोर्टों की मानें तो मिजोरम की तुईपुई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.[/caption]
[caption id="attachment_2358" align="alignnone" width="737"]
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास टीमें स्थानीय एनजीओ यंग मिजो एसोसिएशन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं. मणिपुर में भी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां कल तक के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.[/caption]
[caption id="attachment_2354" align="alignnone" width="735"]
[caption id="attachment_2355" align="alignnone" width="737"]
[caption id="attachment_2356" align="alignnone" width="733"]
[caption id="attachment_2357" align="alignnone" width="735"]
[caption id="attachment_2358" align="alignnone" width="737"]
Comments
Post a Comment