Skip to main content

दिल्ली-NCR में फिर आंधी-तूफान, अंधेरे से ट्रैफिक जाम, उड़ानों पर असर



दिल्ली-NCR में एक बार फिर तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हो रही है. बदले मौसम की वजह से दृश्यता कम हो गई है. सड़कों पर अंधेरा छा गया. कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया है. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से यहां आने वाली फ्लाइट्स का रास्ता बदल दिया गया है.

हालांकि आंधी-तूफ़ान और हल्की बारिश की वजह से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लोगों को शनिवार को तपती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में दिल्ली और एनसीआर में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई थी. इस वक्त देश के कुछ इलाकों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है.

मुंबई में बारिश से जनजीवन प्रभावित

उधर, मुंबई में बारिश की खबरें सामने आ रही हैं. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. बारिश की वजह से कई फ्लाइट्स भी देर हुई हैं.

कोलाबा में 8.30 बजे तक 38.2 मिमी और सांताक्रुज़ में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई. मुंबई में नौसेना के कर्मियों और बाढ़ बचाव दल तैनात किए गए हैं.

किसी भी हालात से निपटने के लिए संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी की गई है ताकि तुरंत मदद पहुंचाई जा सके. इसके अलावा कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी महाराष्ट्र में 10 जून तक भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून के केरल से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने भारत के पश्चिमी तट के निवासियों को अगले 2-3 दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ‘काफी अधिक वर्षा ’ की संभावना के बारे में आगाह किया है.

मौसम कार्यालय ने कहा है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 9-11 जून के बीच बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ होगी.

यूपी-बिहार में कई लोगों की मौत

यूपी और बिहार में बिजली गिरने से गई लोगों की मौत होने की खबर है. जौनपुर जिले में शुक्रवार शाम को बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई.

जौनपुर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी सोमारू पाल (50), उसका सगा भाई कैलाश पाल (42) और पड़ोसी सूरत पाल (55) अपनी भेड़ों को गांव के पास चरा रहे थे. अचानक बिजली कड़कने के साथ बरसात होने लगी. वे तीनों बचने के लिए खेत के पास एक नीम के पेड़ की आड़ में खड़े हुए थे, तभी बिजली तीनों पर गिर गई.

उधर, रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के तिसाखाना गांव में खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से सुमन (35) की मौत हो गई. इसी तरह हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुनावर कमांगरपुर गांव में गिरी बिजली की चपेट में आने से काजल (14) नामक लड़की की मृत्यु हो गई.

बिहार के सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर और खगड़िया जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार, सहरसा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है.

बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कडुआ गांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से बगीचे में खेल रहे 10 वर्षीय मनीष व अविनाश की मौत हो गई, जबकि तुर्की गांव में रेणु कुमारी के आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. उधर, ओडिशा में भी कुछ लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई.

भोपाल में बारिशमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कई हिस्सों में बारिश से लोगों को राहत मिली है. भोपाल में पिछले कुछ दिनों से पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो रहा था. बारिश के कारण तापमान शनिवार को कई डिग्री नीचे आ गया.

उत्तराखंड में हाई अलर्ट

उत्तराखंड में पौरी और हरिद्वार में भारी बारिश की चेतावनी है. उत्तराखंड की पहाड़ियों के साथ कई जिलों में भारी बारिश की शुरुआत हो गई है. पहाड़ी इलाकों में खासतौर से उत्तराखंड में  मौसम अच्छा हो जाएगा. बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...