Skip to main content

दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाला CEO बना ये भारतीय, मिलेंगे 857 करोड़ रुपए

टेक्नोलॉजी की दुनिया में निकेश अरोड़ा का नाम कौन नहीं जानता. गूगल, सॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में काम करने वाले निकेश अकेले ऐसे भारतीय हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ बन गए हैं.

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी की दुनिया में निकेश अरोड़ा का नाम कौन नहीं जानता. गूगलसॉफ्टबैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में काम करने वाले निकेश अकेले ऐसे भारतीय हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ बन गए हैं. फिलहाल निकेश अरोड़ा पालो अल्टो नेटवर्क के नए सीईओ बनाए गए हैं. उनकी सालाना सैलरी 12.8 करोड़ डॉलर यानी कुल 857 करोड़ रुपए है. निकेश को सैलरी के रूप में 6.7 करोड़ रुपए मिलेंगे. साथ ही इता नहीं उन्हें सालाना बोनस मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी में 268 करोड़ रुपए के शेयर मिलेंगे. हालांकि, यह शेयर वह सात साल तक नहीं बेच पाएंगे. आपको बता दें, पालो अल्टो साइबर सिक्योरिटी कंपनी है, जिसका मुख्लालय कैलिफोर्निया में स्थित है. निकेश अरोड़ा लंबे समय से टक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े हैं.

शेयरों की कीमत भी बढ़ेगी
बीबीसी के मुताबिक, पालो अल्टो नेटवर्क से जुड़ने के बाद निकेश अरोड़ा पर पैसों की बरसात हो रही है. सालाना सैलरी के अलावा निकेश को जो शेयर मिलेंगे, अगर उनकी कीमत 1 साल में 300 फीसदी बढ़ती है तो शेयरों की कीमत 442 करोड़ रुपए हो जाएगी. इसके अलावा, निकेश अपने पैसे से भी पालो अल्टो में 134 करोड़ रुपए के शेयर खरीद सकते हैं. हालांकि, यह शेयर वह सात साल तक नहीं बेच पाएंगे. फिलहाल कंपनी के शेयरों में गिरावट चल रही है, लेकिन उम्मीद जताई गई है कि कंपनी को सालाना आधार पर जबरदस्त मुनाफा हो सकता है. कंपनी के मुनाफे की बात करें तो पिछली तिमाही में कुल 29.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Facebook सीईओ ने 12 साल में 9 बार बोला 'सॉरी', जानिए क्‍या है कारण

निकेश के लिए कड़ी होगी चुनौती
निकेश अरोड़ा ने 2011 से इस कुर्सी पर बने मार्क मिकलॉकलीन की जगह ली है. हालांकि, मार्क कंपनी के बोर्ड में वाइस चेयरमैन बने रहेंगे. निकेश अरोड़ा बोर्ड के चेयरमैन भी होंगे. कई लोगों के लिए यह फैसला हैरान करने वाला है. क्योंकि, निकेश अरोड़ा के पास साइबर सिक्योरिटी का अनुभव नहीं है और यह निकेश की सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह कैसे कंपनी को आगे ले जाते हैं. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि निकेश के पास क्लाउड और डेटा डीलिंग का अनुभव है, जो उन्हें साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में मदद करेगा.

टिम कुक से आगे निकले निकेश
निकेश के पहले एप्पल के सीईओ टिम कुक टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ थे. उनका सालाना पैकेज 119 मिलियन डॉलर का है. 2014 में जब निकेश ने गूगल को छोड़ा था तब 50 मिलियन डॉलर की सालाना सैलरी पर काम कर रहे थे. इसके बाद निकेश ने सॉफ्ट बैंक ज्वाइन किया था और यहां उन्होंने 483 मिलियन डॉलर के शेयर खरीदे थे. निकेश यहां जून 2016 तक रहे थे.

कभी 3 हजार डॉलर लेकर निकले थे
अंग्रेजी अखबार बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए एक इंटरव्यू में निकेश अरोड़ा ने अपने सफर की चर्चा की थी. उन्होंने बताया था कि पहले उन्हें कई कंपनियों ने नौकरी देने से इनकार कर दिया था. अमेरिका जाते वक्त उनके पास सिर्फ तीन हजार डॉलर थे. जैसे-तैसे उससे गुजारा होता था. निकेश के करियर में उस वक्त अहम मोड़ आया जब गूगल में उन्हें नौकरी ऑफर हुई. निकेश ने 2004 से 2007 तक गूगल में बतौर यूरोप ऑपरेशन के प्रमुख काम किया. 2011 में वो गूगल में चीफ बिजनेस ऑफिसर बन गए और इसके साथ ही वो उस श्रेणी में आ गए, जिन्हें गूगल सबसे ऊंची पगार देती है.

सॉफ्ट बैंक के बोर्ड में शामिल हुए
2014 में निकेश अरोड़ा सॉफ्ट बैंक के साथ जुड़े. सॉफ्ट बैंक में उन्हें ग्लोबल इंटरनेट इन्वेस्टमेंट प्रमुख की जिम्मेदारी मिली. निकेश को भारत और इंडोनेशिया में इंटरनेशनल इंटरनेट में निवेश का श्रेय दिया जाता है. उनके बढ़ते कद का ही यह प्रमाण है कि उन्हें सॉफ्ट बैंक के बोर्ड में शामिल कर लिया गया.

कौन हैं निकेश अरोड़ा
50 साल के निकेश अरोड़ा का जन्म 6 फरवरी 1968 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था. निकेश के पिता इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर थे. निकेश की स्कूलिंग दिल्ली में एयरफोर्स स्कूल से की थी. इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन बीएचयू आईटी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 1989 में किया था. ग्रेजुएशन के ठीक बाद विप्रो में नौकरी शुरू की, लेकिन जल्द ही छोड़ दी. नौकरी छोड़ने के बाद निकेश आगे की पढ़ाई करने अमेरिका चले गए. निकेश ने बोस्टन की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से एमबीए किया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...