Skip to main content

कॉल सेंटर नौकरियों पर संकट के बादल? Google की तकनीक खड़ी कर सकती है मुसीबत

नई दिल्‍ली: सर्च इंजन गूगल ने कहा है कि वह सिस्को व जेनेसिस समेत कई भागीदारों के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक विकसित कर रहा है. इसका मकसद कॉल सेंटरों में एआई तकनीक के जरिए कामकाज चलाना है. यानि जब कोई कस्‍टमर कॉल सेंटर में कॉल करेगा तो एआई तकनीक के जरिए कॉल उठेगी और बातचीत होगी. धीरे-धीरे ये तकनीक कॉल सेंटर में काम करने वाले लोगों की जगह ले लेगी.

कांटैक्‍ट सेंटर एआई' होगा तकनीक का नाम
इस सॉफ्टवेयर को 'कांटैक्‍ट सेंटर एआई' कहा जाता है जो 'वर्चुअल एजेंट्स' स्थापित करेगा. ये एजेंट ग्राहक को कॉल सेंटर से कनेक्ट करते समय फोन उठाने कर शुरुआती बातचीत करेगा. गूगल के मुख्य वैज्ञानिक फेई-फेई ली ने क्लाउड नेक्स्ट कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अगर ग्राहक कुछ ऐसा पूछता है, जो एआई नहीं बता पाता तो वह स्वचालित रूप से किसी मनुष्य को कॉल फॉरवर्ड कर देगा. उन्‍होंने बताया कि हमारा मुख्य लक्ष्य एक कांटैक्ट सेंटर के कर्मी को साथ ही उन पर भरोसा करनेवाले ग्राहकों को सशक्त बनाना है.

क्‍या होता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
एआई का अर्थ मानव की जगह मशीनों से  स्‍मार्ट तरीके से काम लेने से है. यानी मशीनों को इतना दक्ष बनाया जाए कि वह स्‍मार्ट तरीके से मानव की तरह दायित्‍वों का निर्वहन कर सकें. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को करंट एप्‍लीकेशन के रूप में समझा जाना चाहिए. यानी एक ऐसा विचार जिसके माध्‍यम से मशीनों तक डेटा को पहुंचाया जाए और वे खुद ही इस तरह सीख सकें.

अमेरिकी संसद में आ चुका है कॉल सेंटर पर बिल
इस साल मार्च में अमेरिकी संसद कांग्रेस में एक बिल लाया गया था, जिसके तहत विदेश (भारत में) में बैठे कॉल सेंटर के कर्मचारियों को न सिर्फ अपनी लोकेशन बतानी होगी और ग्राहकों को अधिकार देना होगा कि वे अमेरिका में सर्विस एजेंट को कॉल ट्रांसफर करने को कह सकें. ओहायो के डेमोक्रेट सेनटर शेरॉड ब्राउन ने इस बिल को पेश किया था. बिल में उन कंपनियों की एक सार्वजनिक सूची तैयार करने का प्रस्ताव था, जो कॉल सेंटर की नौकरियां आउटसॉर्स कर सकती हैं. साथ ही, इसमें उन कंपनियों को फेडरल कॉन्ट्रैक्ट्स में प्राथमिकता दिए जाने का भी प्रस्ताव है, जिन्होंने ये नौकरियां विदेशों में नहीं भेजी हैं. अमेरिका में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने पूरे देश में कॉल सेंटर बंद किए और भारत या मेक्सिको में शुरू किए हैं. बड़े पैमाने पर जॉब आउटसोर्सिंग के चलते अमेरिका में नौकरियों पर संकट छा गया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...