Skip to main content

इस साल Father's day को बनाइए कुछ खास, अपने डैड के साथ बैठकर जरूर देखें ये बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्ली : बॉलीवुड में जितनी फिल्में मां पर बनी हैं, उतनी ही फिल्में पिता के ऊपर भी बनी हैं. हालांकि, इनकी गिनती कुछ कम जरूर हो सकती है. लेकिन इन फिल्मों में पिता का बेशुमार प्यार और उनका स्नेह जरूर देखने को मिलता है. हमारे बॉलीवुड में पिता-बेटे और पिता-बेटी के रिश्ते पर कई फिल्में बन चुकी हैं. तो आइए, जानते है इन्हीं में से कुछ फिल्मों के बारे में जो इस खास दिन पर आपको अपने पापा के साथ बैठकर देखनी चाहिए...

हिंदी मीडियम
आज के समय में हमारे देश में हिंदी के जगह इंग्लिश शब्द इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, जिसके कारण हिंदी बोलने वाले अभिभावक के बच्चों का एडमिशन इंग्लिश मीडिय स्कूल में नहीं हो पाता है. इसी विषय पर आधारित है साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हिंदी मीडियम'. फिल्म में इरफान खान और सबा कमर ने जबरदस्त एक्टिंग किया है. इरफान खान जो कि हिंदी मीडियम से पढें हुए है, लेकिन अपनी बेटी को अच्छा एजुकेशन देने के लिए खुद इंग्लिश बोलना सिखते हैं.

दंगल
पूरी दुनिया में कमाई का नया इतिहास रचने वाली फिल्म 'दंगल' महावीर फोगट जो पूर्व नेशनल लेवेल के पहलवान रह चुके है उनके जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में बेटियों और उसके पिता की कहानी को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है.

दृश्यम
साल 2015 में अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और तब्बू अभिनीत का अहम रोल फिल्म दृश्यम में निभाते दिखाया गया है, फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत की 'दृश्यम' जो कि भारत में धूम मचा चुकी है. इस फिल्म में टीवी केबल वाला अजय देवगन जो कि चौथी फेल होते हुए भी अपनी बेटी और परिवार को पूरी तरह सुरक्षित रख पाता है, क्योंकि वह हर दिन एक नई फिल्में देखकर नए-नए तरिके सिखता जिसकी वजह से वह अपने बेटी को खून करने के गुनाह से बचा पाया.

पीकू
बूढ़े पिता के संघर्ष की कहानी कहती साल 2015 में आई शुजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' ने बहुत कमाई की थी. फिल्म का विषय था बाप-बेटी का संबंध, फिल्म में अमिताभ बच्चन एक ऐसे बूढ़े बाप बने हैं, जो नौकरी से रिटायर्ड हैं और बीमारियों से परेशान हैं. ऐसे में दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी बेटी का किरदार निभाया है, जो अपने पिता की बीमारी के साथ उनके बिगड़ते हुए मानसिक हालातों को अपने करियर के साथ साथ संभालती है.

पा
साल 2009 में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'पा' ने सिनेमा जगत के कई रिकार्ड्स तोड़े जब प्रोजेरिया से पीड़ित बेटे का किरदार निभाया अमिताभ ने और उसके पिता का किरदार खुद उनके बेटे अभिषेक ने निभाया. एक बेहद मार्मिक कहानी जो 13 साल के एक बीमार बच्चे की है, जिसमें साहस और आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है और बाल्की ने इस फिल्म में पिता और पुत्र के एक अनोखे रिश्ते को दर्शाया है जो एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं.

शिवाय
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार अजय देवगन की फिल्म शिवाय पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित फिल्म है. अजय देवगन ने ही इस फिल्म में   सह निर्माण और निर्देशन किया है. यह फिल्म 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हुई थी. ‘शिवाय’ में अजय के अलावा सायशा सहगल, वीर दास और गिरीश कर्नाड भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

मैं ऐसा ही हूं
2005 में आई अजय देवगन और सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैं ऐसा ही हूं' में अजय एक मानसिक रोगी पिता हैं जो अपनी बेटी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए जान लगा कर लड़ता है और कोर्ट में साबित कर देता है कि वो अपनी बेटी की जिम्मेदारी उठाने वाला एक बेहतर पिता बन सकता है. फिल्म का गाना 'पापा मेरे पापा' बहुत फेमस हुआ था.

Father’s Day का ये VIDEO देख आप भी कहेंगे, ‘पापा हैं ना सबसे प्यारे’

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...