Skip to main content

रणवीर-दीपिका ही नहीं, इन स्टार्स ने भी अपने को-स्टार्स को बनाया है हमसफर


बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग के दौरान मिले थे इनके दिल, आज हैं बेस्ट कपल्स







नई दिल्ली: इस दौरान सुपरस्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है. फिल्म 'रामलीला गोलियों की रासलीला' की शूटिंग सेट्स से शुरु हुई ये दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी में. लेकिन यह पहली बार नहीं है कि रील लाइफ से रियल लाइफ जोड़ी बन जाना बॉलीवुड में बहुत पुरानी प्रथा है.

आइए जानते हैं बॉलीवुड की स्टार जोड़ियों के बारे में जिन्हें अपने को-स्टास से इश्क हुआ और यह रिश्ता शादी के बंधन तक जा पहुंचा.

Photos: कोंकणी दीपिका पादुकोण पर चढ़ा रणवीर सिंह का सिंधी रंग, यूं बनीं खूबसूरत दुल्'€à¤¹à¤¨



इस मामले में सबसे पहले नाम आता है लंबे समय तक चर्चा में रही जोड़ीअभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का. साल 2006 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने तीन फिल्मों में एक साथ अभिनय किया. 'उमराव जान', 'गुरु' और 'धूम 2' के सेट पर बिताए गए समय ने दोनों को एक दूसरे के लिए जानने का मौका दिया. दोनों ने प्यार महसूस किया. 2007 में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और दोनों ने जल्द ही इस प्यार को शादी में बदल लिया.

Abhishek Bachchan

'टशन' ने बना दी सैफीना की लाइफ 
सैफ अली खान, करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म 'टशन' भले ही दर्शकों के दिल नहीं जीत सकी. लेकिन यह फिल्म करीना  और सैफ के लिए एक यादगार बन गई. क्योंकि फिर इन्हें एक नाम 'सैफीना' से जाना जाने लगा था. साल 2007 में लद्दाख की खूबसूरत वादियों में शूटिंग करते समय दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. इस बारे में करीना ने बताया कि सैफ की स्माइल ने उनका दिल जीत लिया था. फिल्म की रिलीज के बाद दोनों ने शादी की थी.

सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर के साथ अब नहीं करेंगे कोई फिल्म? चौंकाने वाली है वजह

डेब्यू फिल्म के हीरो को दिया दिल 
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने जब 2012 में शादी करने की घोषणा की तो सबको आश्चर्य हुआ. क्योंकि यह दोनों के करियर का शुरुआती दौर था. जेनेलिया ने बताया कि जब मुख्यमंत्री के बेटे रितेश के साथ फिल्म की बात सामने आई तो मैंने सोचा था कि कोई बिगड़ा नवाब सामने आएगा. लेकिन रितेश की क्यूटनेस उनका दिल ले गई. जेनेलिया ने बताया, 'रितेश मेरी उम्मीदों से एकदम अलग था, इसलिए उससे प्यार हो गया.' जेनेलिया की डेब्यू फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के बाद ही दोनों ने शादी करने का डिसीजन लिया था.

Tujhe Meri Kasam 15 years Riteish Deshmukh Shares Heartfelt Message for Genelia D'€™Souza

खिलाड़ी पर आया दिल
ट्विंकल खन्ना लंबे अरसे से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं लेकिन आए दिन सुर्खियों बटोरती हैं. इसकी वजह हैं उनके सुपरस्टार पति अक्षय कुमार. वैसे तो अक्षय के अफेयर की खबरें कई एक्ट्रेस के साथ आती रहीं हैं. लेकिन ट्विंकल के साथ उनकी कैमिस्ट्री ऐसी जमी जो सीधे शादी के मंडप तक पहुंची. दोनों ने फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' और 'जुल्मी' में साथ काम किया है. इन्हीं की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा.

Akshay Kumar and Twinkle Khanna'€™s photoshoot for 'Hello!' magazine

6 साल की डेटिंंग के बाद बनी जोड़ी

6 साल बाद की शादी कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने साल 2009 में 'ढ़ूंढ़ते रह जाओगे' और '99' फिल्मों में साथ काम किया. इन्हीं फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती गाढ़ी हो गई. इस कपल ने लंबे समय एक दूसरे को डेट किया. कई बार अलग होने की खबरों के बाद उन्होंने वर्ष 2015 में शादी कर ली. अब इनकी बेटी इनाया भी सुर्खियों में बनी रहती हैं.

'रॉयल प्रिंसेस' सोहा अली खान का अपनी बेटी के साथ पहला जन्मदिन!

'हलचल' के सेट पर बनी जोड़ी 
बॉलीवुड स्टार काजोल और अजय देवगन की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है. जहां काजोल चुलबुली और बेबाक हैं वहीं अजय देवगन अपने संजीदा स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. यह जोड़ी ऑन-स्क्रीन हो ऑफ-स्क्रीन हर जगह पसंद की जाती है. वे साल 1995 में 'हलचल' के सेट पर मिले और तभी दोनों में प्यार हो गया. चार साल के डेटिंग के बाद 1999 में दोनों ने विवाह किया.

काजोल और अजय देवगन ने खोला राज, 'कौन है घर का असली 'सिंघम'..?'

हालांकि बॉलीवुड के गोल्डन ऐरा में भी ऐसी जोड़िया बनती रहीं हैं, जिनमें महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, ऋषि कपूर और नीतू सिंह कपूर के साथ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ियां आज भी लोगों की फेवरेट हैं.



Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...