Skip to main content

VIDEO: टीम इंडिया ने सीरीज जीत को किया सेलिब्रेट, रोहत ने काटा केक, धोनी ने की यह शरारत

तिरुवनंतपुरम: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने  भारत में लगातार छठी बार वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया. इस जीत में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की ओर से दूसरे और तीसरे वनडे में कड़ी टक्कर मिली, लेकिन चौथे और पांचवे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और 3-1 से सीरीज अपने नाम करने कर ली. इस जीत से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री काफी खुश और संतुष्ट नजर आए. जीत के बाद होटल पहुंचने पर टीम इंडिया का स्वागत हुआ और टीम ने केक काटकर अपनी जीत को सेलिब्रेट किया.

मैच खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी हुई जिसमें टीम इंडिया की 9 विकेट की जीत पर वेस्टइंडीज को केवल 104 रन पर समेटने अहम भूमिका निभाने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. जडेजा ने इस मैच में चार विकेट चटकाए थे. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. विराट ने सीरीज में तीन शतक लगाए. प्रजेंटेशन के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तब होटल स्टाफ ने कप्तान कोहली को बुके देकर टीम का स्वागत किया. इसके बाद टीम इंडिया ने केक काट कर अपनी जीत सेलिब्रेट की.

धोनी की शरारत
टीम इंडिया के लिए केक उपकप्तान रोहित शर्मा ने काटा. रोहित केक काटने वाले ही थे कि धोनी ने गुब्बारा फोड़ कर उन्हें चौंका दिया. रोहित बुरी तरह से डर गए. इस पर धोनी अपना कहकहा नहीं रोक सके और पीछे खड़े टीम इंडिया के बाकी सदस्य अपनी हंसी. इसके बाद रोहित ने केक काटा और उनके पास खड़े केदार जाधव के मुंह पर केक लगा डाला. यहां विराट सामने आए और केदार के मुंह देख कर वे भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.











BCCBack at the team hotel after an early wrap and it is time to celebrate.🏆 #TeamIndia #INDvWIअब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के ही खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है जो कि रविवार, 4 नवंबर से कोलकाता में शुरू होने जा रही है. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि वेस्टइंडीज टीम इस समय टी20 चैम्पियन है. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तानी कार्लोस ब्रेथवेट कर रहे हैं. वहीं टीम इंडिया में लंबे समय के बाद टी20 मैचों में एमएस धोनी दिखाई नहीं देंगे.




Comments