Skip to main content

तीसरे दिन '2.0' का BOX OFFICE पर धमाका, इतने करोड़ की हुई कमाई

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई के आंकड़ों को पार कर लिया और दो दिनों के अंदर इस फिल्म की कमाई 190 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.


नई दिल्ली: इस साल की सबसे चर्चित फिल्म '2.0' कमाई के मामले में रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' ने पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई के आंकड़ों को पार कर लिया और दो दिनों के अंदर इस फिल्म की कमाई 190 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस हिसाब से रजनीकांत बॉक्स ऑफिस के असली 'बाहुबली' साबित हुए हैं. वहीं, इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में भी पहले दिन 20.25 करोड़ और दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही. अब इस फिल्म के हिंदी बर्जन के तीसरे दिन का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है.फिल्म समीक्षक रमेश बाला के अनुसार '2.0' ने हिंदी भाषा में तीसरे दिन कुल 25 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की है, जो पिछले दो दिनों की कमाई से ज्यादा के आंकड़े हैं. हिंदी भाषा में तीसरे दिन इस फिल्म 5 करोड़ का उछाल देखने को मिली. इस हिसाब से तीन दिनों में इस फिल्म ने हिंदी भाषा में कुल 64.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसे एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. गौरतलब है कि रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई है और अभी तक सिर्फ हिंदी भाषा का थर्ड डे कलेक्शन ही सामने आया है, यानी अभी तमिल और तेलुगू भाषा का थर्ड डे कलेक्शन आना बाकी हैवहीं, फिल्म के रिलीज होते ही चारों तरफ इसकी तारीफें सुनने को मिलने लगी हैं. बता दें, '2.0' एक साइंस फिक्शन फिल्म है. अब तक की भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्में बताई जा रही है, तकरीबन 600 करोड़ रुपए का बजट इस फिल्म का है. देशभर में फिल्म साढ़े 6 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज हुई है. '2.0' के हीरो भले ही रजनीकांत हैं, लेकिन बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी दमदार विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं और यह भी एक वजह है कि हिंदी भाषा में तीन दिनों के अंदर इस फिल्म ने 64.25 करोड़ की कमाई कर पाई.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...