वहीं मुंबई के लोगों को भी मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने राहत दी. यहां मंगलवार को पेट्रोल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर कम होने के बाद 85.04 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं डीजल के रेट भी यहां 8 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं. इसके बाद यहां डीजल की कीमतें 77.32 रुपये प्रति लीटर हो गईं.
बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 13वीं बार कटौती की गई है. इन दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 3.28 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है. वहीं इसी दौरान डीजल के दामों में करीब 1.89 रुपये प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है.
चार अक्टूबर को पेट्रोल 84 रुपये लीटर और डीजल 75.45 रुपये लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था. उसी दिन सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में डेढ़ रुपये लीटर की कटौती की थी. इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों से ईंधन कीमतों में रुपये कटौती का बोझ उठाने को कहा गया था.
बयान में कहा गया है कि उसके बाद पेट्रोल के दाम पांच अक्टूबर को घटकर 81.50 रुपये लीटर और डीजल 72.95 रुपये लीटर पर आ गए थे. हालांकि, इसके बाद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से 16 अक्टूबर को पेट्रोल 82.83 रुपये लीटर और डीजल 75.69 रुपये लीटर पर पहुंच गया था. लेकिन 18 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं, वहीं रुपये में भी सुधार हो रहा है.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन दो कारकों से ईंधन के दाम घटकर दो माह के निचले स्तर पर आ गए हैं. अगले कुछ दिन के दौरान ईंधन के खुदरा दाम नीचे आने का अनुमान है.
Comments
Post a Comment