Skip to main content

'अटल' की अंतिम यात्रा में पैदल चला पूरा केंद्रीय कैबिनेट, उमड़ा जनसैलाब

नई दिल्ली : भारत रत्न अटल बिहारी वाजेपयी अपने आखिरी सफर पर निकल चुके हैं. वाजपेयी की अंतिम यात्रा बीजेपी मुख्यालय से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक जाएगी. जहां शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बीजेपी की नींव रखने में अहम भूमिका निभाने वाले वाजपेयी के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पूरी केंद्रीय कैबिनट उनकी अंतिम यात्रा में पैदल चल रहे हैं.

उमड़ा लाखों का जनसैलाब
बीजेपी नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा दिल्ली की सड़कों पर वाजपेयी के अंतिम दर्शनों के लिए लाखों लोग इक्ट्ठा हो गए हैं. बहादुर शाह जफर मार्ग से स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लाखों की संख्या में उनके प्रशंसक शामिल हैं. बता दें कि बीजेपी मुख्यालय और स्मृति स्थल के बीच करीब 4 किलोमीटर का अंतर है.

लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर
भारतीय इतिहास में यह पहला मौका है जब एक राजनेता की अंतिम यात्रा में पूरा केंद्रीय कैबिनेट एक साथ पैदल चला है. खासकर किसी राजनेता के आखिरी सफर पर खुद प्रधानमंत्री ने पैदल यात्रा की हो. केंद्रीय कैबिनेट के अलावा इस यात्रा में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस समेत कई अंतरराष्ट्रीय राजनेता भी मौजूद रहे.

कई सालों से सार्वजनिक जीवन से दूर
उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. बीमारी के कारण वाजपेयी कई सालों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2009 से ही वे व्हीलचेयर पर थे, देशवासियों ने उन्हें अंतिम बार 2015 में 27 मार्च को देखा था.

दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार समारोह के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. वाजपेयी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर किया जाएगा. भाजपा के संस्थापक सदस्य वाजेपयी जी का निधन गुरुवार को नई दिल्ली में एम्स में हुआ था. पुलिस ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया कि हमने अंतिम यात्रा और संस्कार के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं. पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) मधुर वर्मा ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो लोग भी यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए आएं, उन्हें और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...