Skip to main content

#MeToo के घेरे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मिस इंडिया बोलीं- 'एक बार सुबह गेट खोलते ही...'










नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर उनकी कथित गर्लफ्रेंड निहारिका ने अपने नोट में लिखा है, ''मेरी मुलाकात नवाज से फिल्म 'मिस लवली' के सेट पर हुई थी. एक सुबह मैं घर पर थी, नवाज रात को शूटिंग करके फ्री हुए थे. उन्होंने जब मुझे बताया कि वो मेरे घर के पास हैं तो मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया. निहारिका ने बताया, 'जब मैंने गेट खोला तो नवाज ने मुझे कस कर पकड़ लिया. मैंने उनसे छूटने की कोशिश की. धक्का-मुक्की के बाद मैं उनकी जकड़ से छूटी. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस रिश्ते का क्या करना है. मैं कुछ तय नहीं कर पा रही थी.''

एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने अपने नोट में नवाजुद्दीन के अलावा प्रोड्यूसर भूषण कुमार पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है. बता दें कि यह एक्ट्रेस मिस लवली, अ न्यू लव स्टोरी, अनवर का अजब किस्सा, सोहरा ब्रिगेड और अहान जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं.एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी करा रहे थे पत्नी की जासूसी? कॉल डेटा रिकॉर्ड के साथ 11 गिरफ्तार


पत्रकार संध्या मेनन के ट्विटर अकाउंट से निहारिका का जारी #MeToo नोट.


'मिस लवली' की शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकी
पिछले दिनों आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी 'An Ordinary Life'  में लिखा गया है कि उनका कई लड़कियों के साथ रिलेशन रहा. किताब में निहारिका का भी जिक्र है. फिल्म 'मिस लवली' की शूटिंग के दौरान नवाज को अपनी को-स्टार निहारिका सिंह से बेइंतहा प्यार हो गया. 'मिस लवली' की शूटिंग चल रही थी, लेकिन पता नहीं मुझे लगा कि वह मेरी किसी बात से नाराज है. वह पहले अच्छे से बात करती थी लेकिन अब रूठी-रूठी सी रहने लगी. मैंने बहुत बार यह जानने की कोशिश की आखिर बात क्या है, लेकिन वह कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी. फिर एक दिन मैंने उसे अपने घर मटन खाने के लिए इंवाइट किया. यह मेरी खासियत थी मुझे यही अच्छे से बनाना आता है. वह मान गई. उसने न सिर्फ मटन खाया बल्कि मेरी तारीफ भी की. इसके बाद उसने भी मुझे घर पर इंवाइट किया और कहा, 'तुम मेरे घर आओ नवाज. मैं तुम्हारे लिए मटन बनाऊंगी.''

बेडरूम में घुस गया
उसमें आगे लिखा है, ''मैं निहारिका के घर गया. दरवाजा खोला तो देखा टिमटिमाती मोमबत्तियां जल रही थी. मैं ठहरा देहाती आदमी, मैंने सीधे उसे बाहों में भरा और उसके बेडरूम में घुस गया. इसके बाद हमने जमकर प्यार किया. इस तरह निहारिका से मेरे रिश्ते की शुरुआत हो गई. एक ऐसा रिलेशन जो मेरी कल्पना से परे डेढ़ साल तक चला'. हालांकि, इस बीच मुझे सुजैन मेल भेजा करती थीं, लेकिन इस बारे में निहारिका को पता चल गया और सुजैन और नवाज का संबंध खत्म हो गया.''

'नवाज मैं तुमसे दोबारा नहीं मिलूंगी'
नवाज आगे लिखते हैं, 'सभी लड़कियों की तरह निहारिका की भी इच्छा थी कि मैं उससे मीठी-मीठी बातें करूं, जैसे प्रेमी करतें हैं लेकिन मैं स्वार्थी था. उसके घर मैं एक ही कारण से जाता था, वह थी निहारिका. मैं केवल अपनी गरज से उसके यहां जाता था... फिर एक दिन मैं उसके घर गया उसने सिल्क रोब पहना हुआ था, मैंने उसकी बगल में हाथ डाला और वह बोली, नहीं.. नवाज मैं तुमसे दोबारा नहीं मिलूंगी. उसकी इस बात से मैं घबरा गया, मैं रोने लगा, गिड़गिड़ाया लेकिन उसने मेरी एक न सुनी. मैंने उससे माफी भी मांगी लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही. मुझे नहीं पता था कि इसके बाद मेरी जिंदगी में कोई और लड़की आएगी और हम शादी करेंगे. वह मेरी पत्नी बन जाएगी'.

#MeToo पर तनुश्री दत्ता ने कहा- गॉड ने इस काम के लिए मुझे चुना है
बता दें तनुश्री के आरोपों के बाद #MeToo मूवमेंट की भारत में लहर सी दौड़ गई है. अब महिलाएं अपने साथ हुए उत्पीड़न का दर्द बयान कर रही हैं. इसी चलते डायरेक्टर विकास बहल, शरत कपूर, एक्टर अलोक नाथ, सिंगर कैलाश खेर, जर्नलिस्ट विनोद दुआ, पेंटर जतिन दास, राइटर चेतन भगत समेत कई दिग्गज वालों के घेरे में आ चुके हैं. ऐसे ही आरोपों के कारण देश के विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को इस्तीफा तक देना पड़ा. वहीं, कई दिग्गज कलाकारों को उनके संस्थानों और प्रोजेक्ट्स  से हटा दिया गया है.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...