Skip to main content

कोलकाता मेट्रो के इस लाइन की डिजाइन तो 98 साल पहले ही बन गई थी

कोलकाता (देब्रती घोष):  कोलकाता शहर के लोग जल्द एक नई मेट्रो की सवारी करने वाले हैं. यह नई लाइन ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के नाम से जानी जाएगी. इसे ऐतिहासिक अंदाज में तैयार किया जा रहा है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस मेट्रो लाइन पर जो काम चल रहा है उसकी डिजाइन यानी उसका मानचित्र बहुत साल पहले ब्रिटिश शासनकाल में ही तैयार कर लिया गया था. यह डिजाइन इतने सालों बाद कोलकाता नगरपालिका को अचानक मिला है.

kolkata

नगरपालिका ने बताया कि मेट्रो की यह डिजाइन अंग्रेजों ने वर्ष 1921 में ही तैयार की थी. इसे लंदन की ट्यूब प्रणाली के आधार पर इंगलैंड के इंजीनियरों ने तैयार किया गया था. ठीक वही मानचित्र कोलकाता नगरपालिका में मिला है.

वर्ष 1921 में भारत में ब्रिटिश शासन फल फूल रहा था. अंग्रेज कोलकाता को ठीक लंदन जैसा बनाना चाह रहे थे और इसीलिए तब इस मेट्रो लाइन के लिए मानचित्र तैयार किया गया था. उन्होंने मेट्रो रेल से कोलकाता शहर को हावड़ा से जोड़ना चाहा और यह डिजाइन तैयार किया. मेट्रो का यह मानचित्र ब्रिटेन में लंदन और अन्य शहरों में भूमिगत रेल पर काम करने वाले इंजीनियर हर्ले डैर्लिम्पल ने तैयार किया था.

आपको बता दें ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की यात्रा सल्किया से शुरू होगी और हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. आप इस यात्रा की कल्पना अभी से कर सकते हैं! यह योजना 1921 में शुरू हुई. यह लाइन कैनिंग स्ट्रीट, डलहौजी, अमहर्स्ट स्ट्रीट को जोड़ेगी और नारकेलडंडा से बागमारी से गुजरेगी.

कोई भी इसकी कल्पना तक नहीं कर सकता कि आज 98 साल बाद वह मानचित्र इस लाइन के मेट्रो को मूर्त रूप देने में काम आएगा. इस लाइन की दूरी 10.4 किलोमीटर होगी और इसपर नौ स्टेशन होंगे.

अंग्रेज न सिर्फ कोलकाता को लंदन की तरह बनाना चाहते थे, बल्कि हावड़ा को भी खास शहर बनाना चाहते थे. आज वहां नए-नए उद्योग लग रहे हैं. इस लाइन को बनाने का उद्देश्य शहर को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ना है. अंग्रेजों को यह बात तभी समझ में आ गई थी कि हावड़ा और सियालदह के बीच संपर्क आसान बनाना काफी महत्वपूर्ण है.

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह मेट्रो लाइन अगर उस समय बनती तो इसकी लागत कितनी होती? आपको जानकर शायद आश्चर्य हो सकता है कि आज की भारतीय मुद्रा की कीमत की तुलना में तब इस मेट्रो की लागत महज 4.5 करोड़ रुपये होती.

इस काम को तब पूरा करने के लिए साढ़े चार साल का समय निर्धारित किया गया था. तब की ब्रिटिश सरकार ने इस मानचित्र को मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन ब्रिटिश शासन इसे अंतिम रूप नहीं दे सकी और मानचित्र कहीं काल-कोठरी में चला गया.

आपको शायद यह लग रहा होगा कि अचानक इतने लंबे समय बाद यह सब कुछ सामने कैसे उभर आया? दरअसल इस मानचित्र को कोलकाता नगरपालिका के गजट में रखा गया था और यह मानचित्र फाइल की समीक्षा के दौरान सामने आया.

यह पाया गया कि यह मानचित्र वर्ष 1947 गजट में छपा हुआ था. मेट्रो प्रशासन को न्यायपालिका से यह मानचित्र हासिल हुआ जिसने सबकी आंखें खोल दी हैं. न्यायपालिका के अधिकारियों ने कहा कि अगर यह काम 98 साल पहले हो जाता तो आज हमें काफी सुविधा होती.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...