जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पूरी तरह सरकारी खर्च पर की जा रही बीजेपी की चुनावी यात्रा है और इसे तुरंत रोकना चाहिए. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बीजेपी से इस यात्रा पर हुए खर्च का हिसाब शपथ पत्र सहित पेश करने के आदेश देकर प्रथम दृष्ट्या मान लिया है कि यह यात्रा सरकारी धन पर चल रही है.
गहलोत ने एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि यह यात्रा सरकारी खर्चे पर की जा रही है. इसके लिए बाकायदा विभिन्न विभागों द्वारा आदेश भी जारी किये गये. गौरव यात्रा में जिस कदर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, मुख्यमंत्री को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निविदा जारी करने से स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी सरकार न्यायपालिका का सम्मान नहीं करती है. बीजेपी सरकार का यह कदम बताता है कि सरकार को ना जनभावना की परवाह है ना ही न्यायालय के निर्देशों का सम्मान है.

Comments
Post a Comment