हरमनप्रीत कौर की इस शानदार पारी के दम पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं और जैसा हमेशा होता है, वैसा ही एक बार फिर हो रहा है. सोशल मीडिया पर फैन्स ने हरमनप्रीत कौरकी तुलना पुरुष खिलाड़ियों के साथ करनी शुरू कर दी है. एक फैन ने हरमनप्रीत कौर को महिला क्रिकेट की 'रोहित शर्मा' बताया है. इस फैन को कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक ऐसा जवाब दिया है, जो आपके दिल को छू लेगा.
हरमनप्रीत कौर ने टी-20 में किया वो कारनामा जो विराट भी नहीं कर पाए, ऐसे मिल रही बधाइयां
दरअसल, महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटरों के मुकाबले में कमजोर समझा जाता है. हरमनप्रीत कौर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था. हरमनप्रीत ने बताया था कि उनके पिता के दोस्त मुझे ओवरसीज टूर के लिए बाहर जाते वक्त अक्सर सलाह देते हैं. वह कहते हैं कि तुम बड़े शॉट खेलने के लिए क्यों अपनी ताकत जाया करती हो, जबकि तुम जानती हो कि लड़कियों के लिए गेंद को बाउंड्री पार कराना कितना मुश्किल होता है. तुम सिंगल या डबल लिया करो बस.
हरमनप्रीत कौर को महिला क्रिकेट का 'रोहित शर्मा' बताने वाले फैन को जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा ने लिखा है- 'वह भारतीय महिला टीम की हरमनप्रीत कौर हैं.' आकाश चोपड़ा के इस जवाब पर फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी महिला क्रिकेटर की तुलना पुरुष क्रिकेटर के साथ की जा रही है. पिछले साल महिला वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति मंधाना ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद स्मृति की क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों ने जमकर तारीफ की थी.
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी फैंस ने स्मृति मंधाना की तुलना पुरुष क्रिकेटरों के साथ करनी शुरू कर दी थी. SPYder नाम के एक टि्वटर हैंडल से सहवाग को टैग कर ट्वीट में कहा गया कि स्मृति वीरेंद्र सहवाग की फीमेल वर्जन हैं. सहवाग आपको उन पर गर्व होना चाहिए. इस ट्वीट का जवाब सहवाग ने जिस अंदाज में दिया. उसने सभी दिल जीत लिया. इस ट्वीट के जवाब में सहवाग ने लिखा- वह स्मृति का पहली वर्जन हैं, जो बेहद स्पेशल हैं. जिस भी भारतीय को खेलकूद पसंद होगा, उसे उन पर गर्व होगा. मेरी तरफ से उन्हें और टीम को बधाई.
पिछले साल महिला वर्ल्ड कप पर रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिताली राज ने एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का करारा जवाब देते हुए बता दिया था कि महिला खिलाड़ियों का अपना अलग वर्चस्व है और उनकी तुलना पुरुष खिलाड़ियों से न की जाए. एक समारोह में शामिल मिताली से जब भारत और पाकिस्तान की टीमों में से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने पत्रकार को करारा जवाब दिया.
मिताली ने कहा, "क्या आप पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों से भी यही सवाल करते हैं? क्या आप उनसे पूछते हैं कि महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में से उनकी पसंदीदा कौन हैं? मुझसे हमेशा यह सवाल किया जाता है. आपको पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों से भी ऐसा ही सवाल करना चाहिए."

मिताली ने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा, “मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं लेकिन आप लोगों को उनसे पूछना चाहिए कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन हैं.”
Comments
Post a Comment