Skip to main content

विराट कोहली ने दूसरी पारी में फिर संभाला मोर्चा, भारत जीत से 84 रन दूर

बर्मिंघम: विराट कोहली ने लगातार दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के तारणहार की भूमिका निभाकर शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा. भारत ने 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 110 रन बनाए. कोहली को छोड़कर अन्य बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे. भारतीय कप्तान अब भी 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि टीम लक्ष्य से 84 रन पीछे है. कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाए थे.

इससे पहले ईशांत शर्मा (51 रन देकर पांच विकेट) ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को झकझोरकर उसकी टीम को दूसरी पारी में 180 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई. ईशांत के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 59 रन देकर तीन विकेट और उमेश यादव ने 20 रन देकर दो विकेट लिए.

इंग्लैंड का स्कोर एक समय सात विकेट पर 87 रन था लेकिन 20 वर्षीय ऑलराउंडर सैम कुरेन ने 65 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही. मुरली विजय (छह) और शिखर धवन (13) फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे. स्टुअर्ट ब्राड (29 रन देकर दो) ने इन दोनों को आठ ओवर के अंदर पवेलियन भेज दिया था. शुरू में जीवनदान पाने वाले विजय पगबाधा आउट हुए जबकि धवन ने ढीला शॉट खेलकर विकेट के पीछे कैच दिया.

केएल राहुल (13) शुरू से ही बाहर जाती गेंदों से जूझ रहे थे. उन्होंने बेन स्टोक्स की गुडलेंथ गेंद पर जॉनी बेयरस्टॉ को आसान कैच दिया. अंजिक्य रहाणे (दो) भी नहीं चल पाये. बेयरस्टॉ ने कुरेन की गेंद पर उनका नीचा रहता हुआ कैच लपका. कोहली ने पहली पारी की तरह एक छोर संभाले रखा लेकिन इस बार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया तथा अश्विन (13) को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. उन्होंने तीन चौके लगाये लेकिन जेम्स एंडरसन की खूबसूरत गेंद उनके बल्ले को चूमकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई.

कोहली ने दूसरे छोर से शांतचित होकर बल्लेबाजी की और रन बनाने के लिये ढीली गेंदों का इंतजार किया. दिनेश कार्तिक (नाबाद 18) ने पिछली पारी की भरपाई करने की अब तक पूरी कोशिश की है. कोहली और कार्तिक ने छठे विकेट के लिए 32 रन जोड़े हैं.

इससे पहले इंग्लैंड ने सुबह एक विकेट पर नौ रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई लेकिन कल शाम को एलिस्टेयर कुक (शून्य) को आउट करने वाले अश्विन ने पारी के आठवें के ओवर में कीटोन जेनिंग्स (आठ) को लेग स्लिप में के एल राहुल के हाथों कैच कराया.

अब कप्तान जो रूट (14) पर जिम्मेदारी थी लेकिन अश्विन ने जल्द ही भारत को उनका कीमती विकेट भी दिलवा दिया. राहुल ने फिर से एक अच्छा कैच लपका. स्थिति और खराब हो सकती थी अगर बेयरस्टॉ (28) का पहला शाट ही राहुल लपक लेते. डेविड मलान (18) को भी धवन ने ईशांत की गेंद पर जीवनदान दिया. इसके बाद हालांकि ईशांत ने इंगलैंड को लगातार झटके दिए.

रहाणे ने 27वें ओवर में मलान को चौथी स्लिप में कैच किया. इसके बाद लंच से पहले के आखिरी ओवर में ईशांत ने दो विकेट लिए. बेयरस्टॉ ने पहली स्लिप में कैच थमाया जबकि स्टोक्स (छह) तीसरी स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे. ये तीनों तीन गेंद के अंदर पवेलियन लौटे.

लंच के बाद ईशांत ने जोस बटलर (एक) को नहीं टिकने दिया. कुरेन और आदिल राशिद (16) ने आठवें विकेट के लिये 48 रन जोड़े. यह तीसरे दिन एकमात्र समय रहा जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज सहज दिख रहे थे. इस बीच धवन ने स्लिप में राशिद का कैच छोड़ा. इस बीच घने बादल छाने के कारण रोशनी कम हो गई और खेल रोकना पड़ा.

बारिश नहीं आई और जल्द ही खेल शुरू हो गया. उमेश ने राशिद का आफ स्टंप उखाड़ा. पारी का अंत नजदीक देखते हुए कुरेन ने आक्रामक रवैया अपनाया तथा ईशांत और अश्विन दोनों पर छक्के जमाये तथा अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने ब्राड (11) और एंडरसन (नाबाद शून्य) को भी बचाने की कोशिश की लेकिन ईशांत इंग्लैंड की पारी समेटने में सफल रहे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...