Skip to main content

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में विकेट लेने के बाद विराट कोहली का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर विराट कोहली के विकेट लेने और जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है.


नई दिल्ली: भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच यहां खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी नजीते के शनिवार (1 दिसंबर) को ड्रॉ पर समाप्त हो गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने चौथे दिन शनिवार को छह विकेट के नुकसान पर 356 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम अपनी पहली पारी में 544 रन का विशाल स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई. भारतीय टीम इसके जवाब में चौथे और अंतिम दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 211 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया. इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने भी गेंदबाजी करके सभी को हैरान कर दिया. विराट ने ना केवल गेंदबाजी की बल्कि एक विकेट भी झटका.

पहली पारी में 358 रन का स्कोर बनाने वाली भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में मुरली विजय ने 129 और लोकेश राहुल ने 62 रन की पारी खेली. मुरली विजय ने 132 गेंदों पर 16 चौके और पांच छक्के लगाए. राहुल ने 98 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया. हनुमा विहारी 32 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे.

VIDEO : अश्विन ने खोला राज- क्यों ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने उतरे थे विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच भारतीय गेंदबाजों के लिए स्थानीय बल्लेबाजों को आउट करना भी काफी मुश्किल साबित रहा, मैच के चौथे दिन यानि  शनिवार को विराट कोहली ने इस मौके पर गेंदबाजी को जमकर एन्ज्वाय किया.

तीसरे दिन के खेल में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उस समय दो ओवर गेंदबाजी की जब नियमित गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे थे. 30 वर्षीय विराट कोहली ने हैरी निल्सन का विकेट लिया. निल्सन ने 100 रन बनाए. बाएं हाथ के निल्सन ने कोहली की गेंद को लिफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन वह उमेशा यादव के हाथों कैच हो गए.

VIDEO: टीम इंडिया के गेंदबाज कर रहे थे संघर्ष तो विराट कोहली ने थाम ली गेंद

विराट कोहली ने इस विकेट को बड़ी स्माइल से सेलिब्रेट किया. विकेट लेने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन काफी मजेदार था. सोशल मीडिया पर विराट कोहली के विकेट लेने और जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है.विराट कोहली के फैन्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि विराट कोहली अक्सर गेंदबाजी से दूर रहते हैं. उन्होंने एक बार इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका गेंदबाजी एक्शन काफी अजीब है. और जब भी वह गेंदबाजी करते हैं तो काफी फनी लगते हैं.विराट कोहली ने प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन अपनी गेंदबाजी की झलक दिखाई. बता दें कि विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 163 गेंदें फेंकी हैं और इस दौरान उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया है. कोहली वनडे क्रिकेट में 641 गेंदें फेंक चुके हैं. वनडे में उनके नाम 4 विकेट दर्ज हैं. वहीं, टी-20 में भी उन्होंने 146 गेंदों में 4 विकेट हासिल किए हैं.








Embedded videoबता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के लिए डी फालिंस और  डिआर्सी शॉर्ट को एक-एक विकेट मिला. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की पहली पारी में हैरी निएल्सन ने 100, एरॉन हार्डी ने 86, डिआर्सी शॉर्ट ने 74, मेक्स ब्रायंट ने 62 और डेनियल फालिंस ने 43 रन बनाए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी को तीन, रविचंद्रन अश्विन को दो और उमेश यादव, ईशांत शर्मा, कप्तान विराट कोहली तथा जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिले.




Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...