Skip to main content

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के बर्थडे पर देखें उनकी 10 खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा जगत में भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी का आज जन्मदिन है. मुंबई में बड़ी ही सादगी के साथ रानी अपना जन्मदिन मानती हैं. आज रानी 29 साल की हो गई हैं. 14 साल की उम्र में रानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ फिल्म 'ससुर बड़ा पैसा वाला' से की थी. रानी अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं, इसलिए रानी अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं और अभी तक रानी ने शादी नहीं की है.

14 साल की उम्र से कर रही हैं काम
इस समय रानी को भोजपुरी इंडस्ट्री में करीब-करीब 14 साल हो चुके हैं. रानी इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपनी बात बड़ी ही बेबाक तरीके से सबके सामने रखती हैं. रानी अपने जन्मदिन पर गरीब बच्चों के साथ मंदिर में और दरगाह में जाना पसंद करती हैं. रानी इंडस्ट्री के सभी कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं. आजकल वह ज्यादा नए हीरो के साथ फिल्में करती हैं, जिससे नए टैलेंट को भी भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित किया जा सके. रानी ने मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, प्रदीप पांडेय चिन्टू, राकेश मिश्रा, रितेश पांडेय, कल्लू सहित इंडस्ट्री के सभी कलाकारों के साथ काम किया है. अगर अभी वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रानी की फिल्म 'रानी वेड्स राजा' और 'बेमिसाल खिलाड़ी' रिलीज को तैयार है.





















'रानी वेड्स राजा' में रानी और रितेश पांडेय की जोड़ी नजर आने वाली है. वहीं, 'बेमिसाल खिलाड़ी' में रानी रजनीकांत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. रानी की फिल्म 'सखी के बियाह' का गाना कोयल खानी 'जरत जवानी' को 1.8 मिलियन व्यू मिल चुके हैं. रानी ने भोजपुरी के बाद पंजाबी फिल्में भी कर चुकी हैं. जल्द ही वो हिंदी फिल्मों में भी नजर आएंगी. रानी ने अपने सभी चाहने वालो को धन्यवाद दिया है. यह सब जानकारी रानी चटर्जी के निजी पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने दी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...