जानकारी के अनुसार, घटना पहले एनएच 8 पर हुई जहां एक स्कूटी पर सवार होकर पति-पत्नी और बच्चे जा रहे थे. लेकिन इसी दौरान एक गड्ढे में स्कूटी का संतुलन बिगड़ जाने से रास्ते में ही गिर गए. वहीं, इस दौरान हाईवे से एक ट्रक गुजर रहा था तो स्कूटी से गिरे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में 2 अन्य लोग भी घायल हो गए.
वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया. सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान छापी गांव के पास एंबुलेंस भी हादसे का शिकार हो गई. एंबुलेंस की टक्कर एक निजी बस से हो गई.
हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, 4 अन्य लोग भी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की भी मौत हो गई. इसके अलावा 4 अन्य लोग जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें भी रेफर कर दिया गया है.
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश भर गया. आक्रोशित लोगों ने निजी बस को आग के हवाले कर दिया. बस सड़क पर ही धूं-धूं कर जलने लगी. वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुश्किल से लोगों को नियंत्रित किया है.
वहीं, अस्पताल में भी मृतक के परिजनों ने हंगामा किया है. खबर है कि पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव भी किया है.
Comments
Post a Comment