Skip to main content

ऋद्धिमान साहा की चोट हुई गंभीर, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं!

नई दिल्ली : लंबे समय से टीम इंडियामेंएमएस धोनीने कभी भी भारत को विकेटकीपर की कमी खलने नहीं दी. जब तक वे टेस्ट टीम में रहे, उनकी कोई भी ऐसी टेस्ट सीरीज यहां तक कि ऐसा टेस्ट मैच भी नहीं आया कि धोनी को चोट की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा हो. लेकिन धोनी के जाने के बाद अचानक टीम इंडिया के विकेटकीपर पद के लिए प्रतियोगिता खुल गई थी, लेकिन अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर ऋिद्धिमान साहा टीम के नियमित विकेटकीपर बने ही थे कि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद चोटों ने उन्हें परेशान कर दिया. इसके बाद वे ठीक ही हुए थे कि पहले अफगानिस्तान टेस्ट और अब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब बात बढ़ती नजर आ रही है.

अब इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो चुके भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज साहा की टीम में वापसी कंधे की नई चोट के कारण और टल गई है. साहा को यह चोट राष्ट्रीय क्रिकेट अकादामी (एनसीए) में लगी. साहा पहले ही अंगूठे की चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे और एनसीए में अपनी उसी चोट से बाहर आ रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें यह नई चोट लगी.

साहा के करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्हें एनसीए में जिम करने के दौरान यह चोट लगी. अंगूठे की चोट के कारण साहा अफगास्तिान के खिलाफ खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. उम्मीद थी कि वो इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से वापसी कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.


उनके स्थान पर पहले तीन टेस्ट मैचों के लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को टीम में जगह मिली है. साहा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में खेला था. उन्हें कंधे की सर्जरी करानी पड़ सकती है. साहा को अंगूठे की चोट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान लगी थी. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही पहली बार साहा को कंधे में चोट लगी थी. सूत्र के मुताबिक, "एनसीए में जिम के दौरान उसी हिस्से में चोट लगने से यह गंभीर हो गई है."

साहा की चोट पर सोशल मीडिया में टिप्पणियां करने वालों के लिए साहा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक संदेश शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि चोटों पर हमारा पूरी तरह से बस नहीं होता. इसके अलावा साहा ने जोड़ा कि जो देश के लिए चोटिल हो जाए उसे भी इज्जत देना चाहिए.






Wriddhiman Saha

@Wriddhipops








🙏🙏








वहीं  साहा की चोट के बारे में अटकलें कायम है, उनके कंधे की ताजा चोट के बारे में ऑपरेशन होना तय बताया जा रहा है तो यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे में उनका नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर होना तय हो जाएगा.

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले यह कहा गया था साहा की चोट के बारे में
इससे पहले भी साहा हाथ के अंगूठे में लगी चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरू में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. उस समय बीसीसीआई ने एक बयान में  कहा था, "रिद्धिमान साहा अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. साहा को 25 मई को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी."

बोर्ड के मुताबिक साहा को अफगानिस्तान के साथ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था. भारतीय टीम की मेडिकल टीम इस चोट के बाद लगातार साहा पर नजर बनाए हुए थी और फैसला किया गया कि इंग्लैंड के साथ होने वाली अहम टेस्ट सीरीज से पहले साहा को पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए आराम दिया जाना जरूरी है. लेकिन अब चोटों ने साहा को इंग्लैंड दौरे से भी दूर कर दिया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...