कहा जा रहा है कि करण ने दोनों खिलाड़़ियों के बॉलीवुड कनेक्शन के चलते दोनों को अपने शो में शामिल किया है. चर्चा है कि हार्दिक इन दिनों ईशा गुप्ता के साथ हैं जबकि राहुल और निधि कई बार साथ देखे गए हैं. हालाकि राहुल और निधि दोनों ने अपनी रिेलेशनशिप की खबरों का खंडन किया है. एक सूत्र के मुताबिक काउच पर दोनों ही धाकड़ बल्लेबाज करण की गुगली झेलते नजर आएंगे.
खूब छनती है राहुल और हार्दिक में
दोनों ही खिलाड़ी में आपस में भी खूब छनती है और खास दोस्त माने जाते हैं. केएल राहुल हार्दिक के बारे में कह चुके हैं उन्हें हार्दिक का साथ पसंद है. हार्दिक को पसंद है कि उन पर ध्यान दिया जाए. जब हम साथ होते हैं तब हमें किसी की परवाह नहीं होती.
View image on Twitter
हालाकि इससे पहले स्पोर्ट्स से टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा फराह खान के साथ करण के शो में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा लारा दत्ता महेश भूपति के साथ इस शो में नजर आ चुकी हैं.
राहुल इस समय टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वयस्त हैं. वे पहले दोनों टी20 मैचों में खेले थे. कोलकाता टी20 में केएल राहुल केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए थे तो वहीं लखनऊ वनडे में वे 14 गेंदों पर 26 रन बनाककर नाबाद रहे थे. केएल को वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला था.
वहीं हार्दिक पांड्या को एशिया कप में 'लो बैक' की समस्या हो गई थी. मैच के दौरान जमीन हार्दिक पांड्या पर गिर पड़े था और लगातार दर्द झेल रहे थे. इसकी वजह से ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जगह नहीं बना पाए थे और ना ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे और टी20 सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था.



Comments
Post a Comment