करोड़पतियों ने पार्टियों को इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए दिया 384 करोड़ रुपए का 'चुनावी चंदा'
तलाशी में पुलिस को नोटों का बंडल मिला
पेट्रोलिंग को किसी भी संदिग्ध को रोककर उसकी जांच के लिए कहा गया है. इसी क्रम में गंज थाना पुलिस की एक टीम तेलघानी नाका चौक पर जांच कर रही थी. पुलिस ने मोपेड सवार आरोपी संतोष गोयल निवासी सुंदर नगर और उसके साथी अनिल निवासी अवंति विहार को संदिग्ध जानकर रोका. मोपेड सीजी 04 एलडब्ल्यू 0434 सवार संतोष गोयल के पास रखे बैग की तलाशी में पुलिस को नोटों का बंडल मिला.
नकद लेन-देन की सीमा घटाकर 2 लाख रुपये, चैक-ऑनलाइन से राजनीतिक चंदे का भुगतान
आयकर विभाग को मामले की सूचना दी
संतोष की संजय गांधी चौक पर हीरा एग्रीकल्चर के नाम से दुकानहै. संतोष मौके पर किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तो उसे थाने लाया गया. संतोष ने पुलिस को बताया कि वह रुपये कल सुबह बैंक में जमा कराने वाला था लेकिन इस संबंध में उसने किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिए. पुलिस ने आयकर विभाग को मामले की सूचना दी है. जांच जारी है. (इनपुटः आईएएनएस)

Comments
Post a Comment