Skip to main content

अयोध्या के इतिहास में आज पहली बार 1500 मुसलमान सरयू के किनारे पढ़ेंगे कुरान की आयतें

नई दिल्ली/अयोध्या: अयोध्या में गुरुवार (12 जुलाई) को एक बड़ा आयोजन होगा. अयोध्या के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में मौलवी और सैकड़ों आम मुसलमान सरयू के तट पर कुरान की आयतें पढ़ेंगे. गुरुवार को सरयू नदी का तट कुरान की आयतों से गूंजेगा. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. इस पहल को 'भाईचारे' का संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. अयोध्या में सूफी संतों की काफी संख्या में मकबरे और मजारें हैं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में शामिल होने वाले मौलाना बाद में मकबरे और मजारों पर भी जाएंगे. आपको बता दें कि पहले ये खबरें आ रही थी. इस कार्यक्रम का आयोजन आइएसएस करा रहा है. लेकिन ट्वीट कर आरएसएस ने इसका खंड़न किया है.








RSS @RSSorg







" राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में सामूहिक नमाज का आयोजन किया जा रहा है, ऐसा समाचार कुछ प्रचार माध्यमों में आया है। यह पूर्णतया निराधार एवं असत्य है । " - अरुण कुमार , अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख








मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक मुरारी दास के मुताबिक, गुरुवार को सरयू नदी के किनारे करीब 1500 मुस्लिम समाज के मौलवी और आम मुसलमान जुटेंगे.  कुरान की आयतें सरयू नदी के किनारे स्थिति नूह अली सलाम दरगाह पर पढ़ी जाएंगी. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कहना है कि ये अपने आप में अनोखा आयोजन होगा, जब सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम सरयू पर कुरान की आयतें पढ़ेंगे और दूसरी तरफ मंत्रोच्चार और सरयू आरती का भी आयोजन किया जाएगा. अयोध्या में सूफी संतों की काफी संख्या में मकबरे और मजारें हैं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में शामिल होने वाले मौलाना बाद में मकबरे और मजारों पर भी जाएंगे.

मुरारी दास ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए पूरी दुनिया में एक संदेश फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि अयोध्या हिंदू और मुसलमान भाईचारे का प्रतीक स्थल है और सभी मिलकर हिन्दुस्तान को एक तरक्कीपसंद, तालीमपसंद और कौमी एकता कायम रखने वाला राष्ट्र बनाने में योगदान करें. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की इस कवायद को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की दिशा में माहौल बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...