Skip to main content

अयोध्या में हलचल पर क्या सोचते हैं मुसलमान, आइए जानें उनकी बात

पूरी अयोध्या राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर गूंजायमान है. धर्म नगरी अयोध्या में बने ऐसे माहौल पर मुस्लिम पक्ष क्या सोचते हैं. इस पूरे घटनाक्रम कपर वे क्या सोचते हैं आइए उसपर एक नजर डालते हैं.


अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पिछले दो दिनों से जबरदस्त हलचल है. एक तरफ जहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या में डेरा जमाए हुए हैं, वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हजारों साधु-संतों को एक मंच पर लाकर धर्मसभा आयोजित कर रही है. पूरी अयोध्या राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर गूंजायमान है. धर्म नगरी अयोध्या में बने ऐसे माहौल पर मुस्लिम पक्ष क्या सोचते हैं. इस पूरे घटनाक्रम कपर वे क्या सोचते हैं आइए उसपर एक नजर डालते हैं.

इकबाज अंसारी
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार इकबाल अंसारी ने अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्मसभा के मद्देनजर किये गये सुरक्षा प्रबन्धों पर संतोष जाहिर किया है. हालांकि निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद इतनी बड़ी भीड़ जमा करने की मंशा पर सवाल भी उठाये हैं. इकबाल अंसारी ने सुरक्षा प्रबन्धों पर संतोष जाहिर किया, मगर कहा कि अगर किसी को मंदिर-मस्जिद के मुद्दे पर कोई बात कहनी है तो उसे दिल्ली या लखनऊ जाना चाहिये. अंसारी ने अयोध्या में धर्म सभा के नाम पर भीड़ जमा करने की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा ‘उन्हें विधान भवन या संसद का घेराव करना चाहिये और अयोध्या के लोगों को सुकून से रहने देना चाहिये.’

जफरयाब जीलानी
ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता जफरयाब जीलानी ने अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित ‘धर्म सभा’ को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रणनीति का हिस्सा करार देते हुए दावा किया कि अयोध्या के मौजूदा हालात के मद्देनजर वहां के मुसलमान खौफज़दा हैं. जीलानी ने कहा कि अयोध्या के मुसलमान पिछले करीब एक हफ्ते से खौफजदा हैं. जो लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उनसे हमने कहा है कि वे लखनऊ आज जाएं. उन्होंने कहा ‘हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं....’




खालिद राशिद फरंगीमहली
एआईएमपीएलबी के वरिष्ठ सदस्य खालिद राशिद फरंगीमहली ने कहा कि छोटे से बच्चे को भी पता है कि देश के माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कुछ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव और अगले साल की शुरुआत में होने वाले लोकसभा चुनाव में फायदा हासिल किया जा सके. फरंगीमहली ने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि अयोध्या में आम आदमी की सुरक्षा के लिए मजबूत बंदोबस्त किया जाए ताकि 1992 जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाये. जिलानी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होना चाहिए.

दोनों ही हालांकि महसूस करते हैं कि सरकार और प्रशासन को ना सिर्फ मुसलमान बल्कि अयोध्या के हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. विशेषकर 1992 में जो कुछ हुआ, उसे देखते हुए सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए. राम जन्मभूमि—बाबरी मस्जिद मामले से जुडे इकबाल अंसारी, हाजी महबूब और मोहम्मद उमर ने हाल ही में कहा था कि मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए.

वसीम रिजवी
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि अयोध्या में जुटी भीड़ से मुसलमानों में डर का माहौल है. सरकार और प्रशासन को सोचना चाहिए कि इतनी संख्या में लोगों के अयोध्या में जुटने से हालात बिगड़ने का खतरा हो सकता है. स्थानीय लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि प्रशासन इतने सारे लोगों को अयोध्या में जुटने ही क्यों दे रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...