Skip to main content

इंडोनेशिया विमान हादसा: शवों के अवशेष मिले, भारतीय पायलट का परिवार दुखी

नई दिल्‍ली/जकार्ता : इंडोनेशियाई एयरलाइंस लॉयन एयर के बोइंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटे कर्मियों को सोमवार को जावा सागर में मानव अवशेष, विमान का मलबा और यात्रियों के निजी सामान मिले हैं. इस हादसे में विमान में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी. इस विमान को उड़ा रहे भारतीय पायलट भव्‍य सुनेजा की मौत पर उनके परिजन काफी दुखी हैं.

यात्रियों के परिजनों ने हवाई अड्डों पर राहत केन्द्रों पर एकत्र होकर अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया. हालांकि, एक शीर्ष राहत अधिकारी ने बरामद अवशेषों की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं है. राष्ट्रपति जोको विडोडो ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं और इंडोनेशियाई जनता से ‘‘प्रार्थना करने का’’ अनुरोध किया.
इंडोनेशिया में क्रैश हुए विमान को उड़ा रहे थे दिल्'€à¤²à¥€ के मयूर विहार निवासी कैप्'€à¤Ÿà¤¨ भाव्ये सुनेजा

वहीं इस विमान को उड़ा रहे भारतीय पायलट भव्य सुनेजा का परिवार यहां अपने मकान पर दिवाली पर उनके लौटने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा था लेकिन सोमवार को उनके इस इंतजार का हमेशा हमेशा के लिए त्रासदपूर्ण अंत हुआ.

भव्‍य सुनेजा (31) सोमवार को लॉयन एयर फ्लाईट जेटी610 को उड़ा रहे थे लेकिन इंडोनेशिया के एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही विमान का संपर्क टूट गया और वह जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसी के साथ अब उनके कभी घर न लौट पाने से भव्‍य के परिवार वाले और पड़ोसियों के बीच शोक की लहर है.

भव्‍य सुनेजा के परिवार ने जब टेलीविजन पर यह समाचार देखा कि जिस विमान को भव्य उड़ा रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसे यकीन ही नहीं हुआ. उनकी मां संगीता सुनेजा की आंखें डबडबा गईं. दिल्‍ली के मयूर विहार में अपने घर के बाहर जमा मीडियाकर्मियों से उन्होंने हाथ जोड़कर अनुरोध किया ‘कृपया, हमारे लिए प्रार्थना कीजिए.’

पड़ोसियों को बरबस 31 वर्षीय वह ‘अच्छा लड़का’ याद आता है. उन्होंने उसे बड़े होते हुए देखा और वे उनकी आकस्मिक मौत से सन्न थे. परिवार के पड़ोसी पीके सिन्हा ने कहा, ‘‘मेरी बेटी ने स्कूल में भव्य के साथ पढ़ाई की थी. आज उसने दुबई से फोन कर कहा कि ‘भव्य मर गया’ और वह सकते में आ गई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भव्य के पिता हिम्मत से काम ले रहे हैं और रो नहीं रहे हैं लेकिन हम जानते हैं कि वह (किस दर्द से) गुजर रहे हैं.’’ सिन्हा ने कहा कि भव्य हर साल दिवाली में घर आता था और इस साल भी वह आने वाला था.

मयूर विहार के एहल्कोन पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बार भव्य ने 2009 में फ्लाईंग लाईसेंस हासिल किया था. उनके पिता गुलशन सुखेजा चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और मां संगीता एयर इंडिया में मैनेजर थीं. भव्य ने 2016 में शादी की और वह पत्नी गरिमा सेठी के साथ जकार्ता में बस गए.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...