Skip to main content

MP चुनाव: बीजेपी ने चौथी लिस्ट जारी की, पन्ना विधायक कुसुम महदेले का टिकट कटा










इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को महत्वपूर्ण इन्दौर-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है, जबकि एक राज्यमंत्री सहित 10 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं और एक विधायक की सीट बदली है. वहीं, कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में आए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी को भी घट्टिया सीट से टिकट मिला है. पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू एवं भोपाल की पूर्व महापौर कृष्णा गौर को भोपाल की गोविन्दपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

 





View image on Twitter

View image on Twitter







दस बार लगातार विधायक रहे बाबूलाल गौर इस सीट पर वर्तमान में विधायक हैं और वह लगातार आठ बार गोविन्दपुरा सीट से भाजपा के टिकट पर जीते हैं. उनका टिकट काटकर उनकी बहू को दिया गया है. पार्टी ने राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश मीना का भी विदिशा जिले की शमशाबाद सीट से टिकट काट दिया है और उनके स्थान पर महिला प्रत्याशी राजश्री सिंह को मैदान में उतारा है.




kusum mehdele
पन्ना से वर्तमान विधायक कुसुम महदेले.


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महू सीट के विधायक कैलाश विजयवर्गीय का टिकट भी काट दिया गया है. हालांकि, उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय को महत्वपूर्ण इन्दौर-3 सीट से टिकट देकर इसकी भरपाई की गई है. आकाश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर वर्तमान में भाजपा की तेज तर्रार नेता उषा ठाकुर विधायक हैं. उषा को इन्दौर-3 सीट की बजाय महू से टिकट दिया गया है, जहां से कैलाश विजयवर्गीय वर्तमान में विधायक हैं.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'बेटे को टिकट दिलाने के लिए नहीं छोड़ी चुनावी दावेदारी'

पार्टी ने तीसरी सूची में जिन अन्य विधायकों के टिकट काटे हैं, उनमें नरेन्द्र कुशवार (भिण्ड), चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी (मेहगांव), घनश्याम पिरोनियॉ (भांडेर), संजय शर्मा (तेंदूखेड़ा), गोविन्द सिंह पटेल (गाडरवारा), इन्दर सिंह परमार (कालापीपल) एवं शान्तिलाल बिलवाल (झाबुआ) शामिल हैं.

तीसरी सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह को भिण्ड सीट से टिकट मिला है, जबकि बड़वानी जिले की राजपुर सीट से अंतर पटेल को टिकट दिया गया है. वहीं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी को उज्जैन जिले की घट्टिया सीट से टिकट मिला है. प्रेमचंद गुड्डू एवं उनके बेटे अजीत हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं.

MP चुनाव: कांग्रेस की आखिरी लिस्ट में BJP के बागी सरताज सिंह को मिला टिकट

इनके अलावा, पार्टी ने तीसरी सूची में 11 वर्तमान विधायकों पर भी दोबारा भरोसा जताया है और उन्हें उन्हीं की वर्तमान सीटों से मैदान में उतारा है. इनमें अनिल जैन (निवाड़ी सीट), लखन पटेल (पथरिया), मोती कश्यप (बडवारा), अरुण भीमावत (शाजापुर), राजेन्द्र वर्मा (सोनकच्छ), मनोज पटेल (देपालपुर), सुदर्शन गुप्ता (इन्दौर-1), रमेश मैन्दोला (इन्दौर-2), मालिनी गौड़ (इन्दौर-4), महेन्द्र हर्डिया (इन्दौर-5) तथा राजेश सोनकर (सांवेर) शामिल हैं.

मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता सर्वेश तिवारी ने कहा, ‘‘अब प्रदेश में केवल छह सीट ही बची हैं, जिन पर पार्टी प्रत्यार्शियों का ऐलान किया जाना है. इनमें पन्ना, लखनादौन, सिवनी मालवा, भोपाल उत्तर, महिदपुर एवं गरोठ शामिल हैं.’’





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...