Skip to main content

ग्रेटर नोएडा: हादसे से कुछ देर पहले ही शिफ्ट हुआ था एक परिवार, बिल्डर समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में मंगलवार (17 जुलाई) को हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका बनी हुई है. इस हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बिल्डर गौरीशंकर दुबे भी शामिल है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ की चार कंपनियां लगी है. बताया जा रहा है संकरी गलियां होने के कारण  राहत और बचाव में थोड़ी दिक्कत आ रही है.






ANI UP ✔@ANINewsUP





Building collapse in 's Shah Beri village: The three people who have been arrested in connection with the incident are the builder and his two associates








उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जांच के आदेश देते हुए रहत बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि अभी भी मलवे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. सरकार की संवेदना उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने हादसे में अपनों को खोया है.






ANI UP ✔@ANINewsUP





District administration and NDRF teams are engaged in rescue and search operations. Some people are feared trapped in the rubble. Our thoughts are with the families of those who died in the incident: KP Maurya,Deputy CM on Greater Noida building collapse (file pic)








बताया जा रहा है कि अवैध रूप से 6 मंजिला इमारत का निर्माण करवाया जा रहा था. इस खबर ने एक बार फिर से विकास प्राधिकरण के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है. स्थानीय निवासियों के बताया, एक परिवार हादसे के कुछ घंटे पहले ही इस बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ था. बताया जा रहा है कि परिवार में 4-5 लोग थे और शिफ्ट होने के कुछ देर बाद ही ये हादसा हो गया.




View image on TwitterView image on Twitter







ANI UP ✔@ANINewsUP







Latest visuals from Greater Noida's Shah Beri village where two buildings collapsed last night. Three bodies have been recovered so far. Three people have been arrested in connection with the incident. Search and rescue operation is underway. More details awaited.








आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में मंगलवार (17 जुलाई) को दर्दनाक हादसा हुआ. मंगलवार उस वक्त 12-15 परिवारों के लिए अ'मंगल' साबित हुआ. जब निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत चार मंजिला इमारत में जा गिरी. इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि है, जबकि करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की चार टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं हैं. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली लंदन:  बांग्लादेश के  मुशफिकुर रहीम  ने सोमवार को दोहरा शतक लगाकर एमएस धोनी, कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं.  मुशफिकुर रहीम  श्रीलंका के खिलाफ 200 रन की पारी भी खेल चुके हैं. उन्होंने यह पारी 2013 में श्रीलंका के गॉल में खेली थी. रहीम ने जब श्रीलंका के खिलाफ 200 रन बनाए थे, तब वे टीम के कप्तान भी थे. मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की. उसकी ओर से मुशफिकुर रहीम ने 421 गेंद पर 219 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 161 रन की पारी खेली. मेहदी हसन ने 68 और कप्तान महमूदुल्लाह ने 38 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने पांच विकेट झटके. संगकारा जमा चुके है...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...