Skip to main content

उपचुनाव की हार पर सीएम योगी का छलका दर्द, 'दलितों, पिछड़ों के लिए काम का नहीं मिला श्रेय

सीएम ने कहा, 'यूपी में पिछली सरकार सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देतीं थीं, लेकिन मौजूदा सरकार का मकसद सिर्फ विकास करना है'


नई दिल्ली/भदोही: कैराना और नूरपुर उपचुनावों में मिली हार का दर्द रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों में भी देखने को मिला. सौ करोड़ की 106 योजनाओं का लोकार्पण करने भदोही पहुंचें. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जब उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है. बिना किसी भेदभाव के सबके लिए काम कर रही है तो फिर उसका श्रेय उनकी पार्टी को क्यों नहीं मिल पा रहा? बीजेपी को इसका श्रेय मिलना चाहिए'.

106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
सीएम योगी ने भदोही में रविवार (03 जून) को 100 करोड़ रुपये की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने भरोसा दिया कि भदोही की कालीनों को एक्सपोर्ट करने के लिए बेहतर माहौल बनाया जाएगा. सीएम ने ये भी कहा, 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट के तहत भदोही की कालीन का चयन किया गया है. लिहाजा कालीन बनाने के कामकाज से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद करने में भी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी.'

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा, 'यूपी में पिछली सरकार सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देतीं थीं, लेकिन मौजूदा सरकार का मकसद सिर्फ विकास करना है'.

हार के बाद समीक्षा की पहल शुरू
कैराना और नूरपुर में भी मिली हार के बाद बीजेपी ने सबक और समीक्षा की पहल शुरू कर दी है.. इसके लिए  पार्टी ने संगठन और सरकार के एक साथ मिलकर जमीनी हकीकत जानने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यकर्ताओं के मन की बात जानने और 2019 की तैयारियों के लिए इस अभियान में शामिल हो रहे हैं. अवध क्षेत्र की बैठक शनिवार (2 जून) को हरदोई में थी. इस तरह काशी क्षेत्र की बैठक को रविवार (3 जून) को में हुई. इसी तरह बुलन्देलखंड क्षेत्र की बैठक कानपुर में रखी थी. लेकिन, बीजेपी इसे हार की समीक्षा मानने से इनकार कर रही है. वहीं विपक्ष सीएम योगी को कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी कवायद की जगह जनता से जुड़ने की सलाह दे रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...