Skip to main content

सदी की सबसे भयावह बाढ़ झेल रहे केरल के लिए आई ये राहत भरी खबर

नई दिल्ली : सदी के सबसे प्रलयकारी बाढ़ झेल रहे केरल के लिए अब एक राहत भरी खबर आई है. भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी है कि केरल में अगले दो से तीन दिनों में वर्षा में कमी आएगी. केरल भारी वर्षा के चलते बाढ़ से प्रभावित है. मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि केरल में 20 अगस्त से भारी वर्षा होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि इस दक्षिणी राज्य में एक अगस्त से 17 अगस्त तक सामान्य से 170 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई.

उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में केरल के लगभग सभी जिलों में भारी वर्षा हुई. शुक्रवार को तीन..चार जिलों में भारी वर्षा हुई. शनिवार को हम छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बहुत भारी वर्षा नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम रविवार को एक दो जिलों में भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं और राज्य के बाकी स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 20 अगस्त से हम भारी वर्षा की उम्मीद नहीं कर रहे हैं. धीरे धीरे वर्षा में कमी आएगी.’’

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है लेकिन इसका केरल पर कोई प्रभाव नहीं होगा. वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि शनिवार को राज्य में 33 लोगों की मौत हो गई. बारिश और बाढ़ से प्रभावित केरल में मृतकों की संख्या 357 हो गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य को 19, 512 करोड़ का नुकसान हुआ है.

इस बीच भारी बारिश के अनुमान के कारण अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है. राज्य के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार दोपहर जारी अनुमान के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और कासरगोड को छोड़कर केरल के 11 जिले रेड अलर्ट पर हैं और यहां अधिक बारिश की संभावना है. केरल 100 वर्षों में भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके तत्‍काल आर्थिक सहायता के रूप में केरल को 500 करोड़ रुपये का पैकेज देने का ऐलान किया है. इससे पहले भी पीएम की ओर से 100 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी. पीएम मोदी ने केरल की बाढ़ और बारिश में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. यह मुआवजा प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय आपदा राहत कोष से दिया जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...