Skip to main content

7वां वेतन आयोग : इस राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों को नवंबर में मिलेगी खुशखबरी!

नई दिल्‍ली : केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता (DA) 2% बढ़ा दिया है. यूपी व अन्‍य राज्‍य भी अब अपने यहां डीए बढ़ाने की घोषणा करेंगे. राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद उत्‍तर प्रदेश के प्रांतीय संप्रेक्षक आरके वर्मा के मुताबिक यूपी में महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान दिवाली के आसपास यानि नवंबर 2018 में होने की संभावना है. अगर योगी सरकार देर भी करती है तो दिसंबर में इसकी घोषणा तय है. यह जुलाई 2018 से लागू होगा. अभी राज्‍य कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 7% डीएमिल रहा है. इसे 5% से बढ़ाकर 7% मई 2018 में किया गया था. यह 1 जनवरी 2018 से लागू है.

अफसरों की ज्‍यादा बढ़ गई सैलरी
आरके वर्मा के मुताबिक 7वां वेतन आयोग जब से राज्‍य में लागू हुआ है तब से निचले स्‍तर के कर्मचारियों के वेतन में 3 से 4 हजार रुपए की बढ़ोतरी हई है. वहीं मिडल स्‍तर के कर्मचारियों की 4 से 6 हजार रुपए तक सैलरी बढ़ी लेकिन सबसे ज्‍यादा फायदा लेवल 9 के ऊपर के अफसरों के वेतन में हुआ है. उन्‍हें 3 से 4 गुना तक बढ़ोतरी हुई है. यानि इससे निचले स्‍तर और उच्‍च स्‍तर के अधिकारियों की सैलरी में अंतर काफी बढ़ गया है.

न्‍यूनतम वेतन 26 हजार करने की मांग
आरके वर्मा ने कहा कि कर्मचारी संघों की मांग न्‍यूनतम बेसिक वेतन 18 हजार से 26 हजार किए जाए. इसके साथ ही एचआरए व अन्‍य भत्‍ते भी केंद्र के समान नहीं हैं. कर्मचारी संघ उन्‍हें भी समान करने की मांग कर रहे हैं. वर्मा ने कहा कि राज्‍य में समान वेतन भत्‍ता लागू किया जाना चाहिए. क्‍योंकि जो कर्मचारी केंद्र में तैनात है उसका वेतन राज्‍य में तैनात समान कैडर के अधिकारी से कहीं ज्‍यादा है. यह वेतन विसंगति खत्‍म होनी चाहिए.

5 सितंबर से पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था के लिए होगा धरना-प्रदर्शन
राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद उत्‍तर प्रदेश के प्रांतीय संप्रेक्षक आरके वर्मा के मुताबिक यूपी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना अप्रैल 2004 में खत्‍म कर दी गई थी. इसके बाद राज्‍य सरकार ने राष्‍ट्रीय पेंशन योजना लागू कर दी लेकिन कर्मचारी इससे खुश नहीं हैं. वे पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए 5 सितंबर 2018 से हर जिला मुख्‍यालय में धरना-प्रदर्शन होगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...