Skip to main content

अमृतसर रेल हादसा: दशहरे के आयोजक ने Video के जरिए दी अपनी सफाई, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली: अमृतसर में दशहरे की शाम रावण दहन के वक्त जोड़ा रेल फाटक के नजदीक हुए हादसे में एक नया अपडेट सामने आया है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया के निशाने पर आए कार्यक्रम के आयोजक सौरभ मदन मिट्ठू का एक वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि सौरभ मदन मिट्ठू हादसे के बाद से ही लापता हैं. देश भर में लोगों ने इस हादसे का जिम्मेदार उन्हें ही ठहराया है क्योंकि यह आयोजन उन्होंने ही करवाया था. खास बात यह है कि हादसे के बाद पहली बार उन्होंने सबके सामने अपनी सफाई रखी है.

आयोजक ने दी अपनी सफाई
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में उन्होंने कहा है, "सभी तरह की परमिशन ली गई थी, भीड़ को कम से कम 10 बार इस बात के लिए अलर्ट किया था कि वे लोग ट्रैक पर न खड़े हों. मुझे दुर्घटना की वजह से बहुत दुख है. कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं." हालांकि अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह वीडियो कहां रिकॉर्ड किया गया है.






























लगे थे इनके पोस्टर
आपको बता दें कि दशहरे का यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्षद विजय मदन के पति सौरभ मदन द्वारा आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर्स में नवजोत सिंह सिद्धू, उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू, सौरभ मदन और उनकी पत्नी एवं स्थानीय पार्षद विजय मदन की तस्वीरें साफ नजर आ रही थीं.

नगर निगम की कमिश्नर ने कही थी कुछ और ही बात
यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि हादसे के अगले दिनअमृतसर नगर निगम की कमिश्नर सोनाली गिरि का भी एक बयान सामने आया था. जिसमें उन्होंने कहा, "किसी ने भी दशहरा के आयोजन के लिए अनुमति नहीं दी थी. और तो और, किसी ने भी अमृतसर नगर निगम ने अनुमति के लिए आवेदन ही नहीं दिया था." उन्होंने उस दौरान यह भी कहा था कि अभी तक आयोजन 'धोबी घाट' मैदान में होते रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल यह कार्यक्रम इतने विशाल स्वरुप में नहीं हुआ था जैसा शुक्रवार शाम को दिखाई दिया.

10-15 सेकेंड के बाद ही क्षत-विक्षत शव नजर आने लगे
शुक्रवार को धोबीघाट के निकट जोड़ा फाटक पर लगभग 700 लोगों की भीड़ रावण के विशाल पुतले का दहन देख रही थी तभी अमृतसर से होशियारपुर जा रही जालंधर-अमृतसर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन शाम करीब सात बजे पटरी पर खड़े लोगों को रौंदती हुई गुजर गई थी. 10-15 सेकेंड के बाद ही वहां क्षत-विक्षत शव नजर आने लगे और वहां चीख-पुकार मचने लगी. गौरतलब है कि दुर्घटना के बाद शुक्रवार शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मृतकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की थी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...