Skip to main content

PETA ने जन्माष्टमी पर गाय के घी की जगह 'शाकाहारी घी' खाने को कहा, लोग बोले- बकरीद में कहां थे?

नई दिल्ली: पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल्स फॉर दि एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों से अपील की है कि वो गाय का घी इस्तेमाल न करें, बल्कि इसकी जगह 'शाकाहारी घी' का इस्तेमाल करें. पेटा ने अपनी वेबसाइट पर शाकाहारी घी बनाने की रेसिपी भी दी है, ताकि लोग गाय का घी छोड़कर शाकाहारी घी को अपनाएं.

इतना ही नहीं, पेटा ने कहा है कि गाय का घी इस्तेमाल नहीं करने से गाय भी खुश होगी. हालांकि पेटा की इस अपील पर विवाद हो गया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग पूछ रहे हैं कि क्या गाय का घी शाकाहारी नहीं है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों का कहना है कि पेटा कुछ हफ्ते पहले बकरीद पर कहां थी. पेटा ने ट्वीट किया है, 'जन्माष्टमी के शुभ अवसर का उत्सव शाकाहारी घी और अन्य गैर-डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल करके मनाइए, इससे गाय भी खुश रहेंगी.' पेटा ने 'शाकाहारी घी' बनाने का एक वीडियो भी पोस्ट किया है और अपनी वेबसाइट ऐसा घी बनाने की विधि भी दी है.

















PETA India 🐾❤️

@PetaIndia

















शाकाहारी घी' बनाने की विधि




सामग्री - 250 एमएल नारियल का तेल, 2-3 अमरूद की पत्तियां, 3-4 करी पत्ता, चुटकी भर नमक, हल्दी और हींग.
विधि - धीमी आंच पर पैन रखें और उसमें नारियल का तेल डाले. अमरूद और करी पत्ते डालें. अब हल्दी, नमक और हींग डालें. पांच मिनट उबालें. ठंडा होने दें. बस तैयार हैं पेटा का 'शाकाहारी घी'

लोगों ने कहा कि बकरीद पर कहां थे
पेटा की इस नसीहत को सुनकर सोशल मीडिया लोगों ने जमकर खरीखोटी सुनाई.

मकरंद परांजपे ने लिखा कि लेकिन क्या तुम्हें नहीं पता कि वनस्पति घी सेहत के लिए बुरा है. खैर... अचानक जन्माष्टमी के दिन शाकाहारी घी की याद कैसे आ गई. मैं ये नहीं पूछूंगा कि बकरीद के लिए तुम्हारे पशु प्रेम को क्या हो गया था.







Makarand R Paranjape @MakrandParanspe







But don't you know that vanaspati is really bad for health unlike ghee? In any case, how did you suddenly turn vegan at ? I won't even ask what happened to your animal-love at . https://twitter.com/PetaIndia/status/1035822490075820034 









यशंवत देशमुख ने कहा कि ऐसे ट्वीट करके के लिए बहुत अधिक पाखंड की जरूरत होती है. अब दूध और घी का इस्तेमाल करना भी एनिमल राइट्स के खिलाफ हो गया. फिर तो अपने बच्चे को दूध पिलाना भी मानवाधिकारों के खिलाफ होगा. पेटा इंडिया तो यही कह रहा है.











Yashwant Deshmukh @YRDeshmukh

















पंकज कौशल ने कहा कि जब हिंदू त्यौहार आते हैं तो पेटा जैसे जोकर, पर्यावरणविद् और मिलार्ड्स आदि सक्रिय हो जाते हैं.






View image on Twitter







Pankaj Kaushal @pkaushal_99








Now take this ... VEGAN GHEE , LOL !
Where were these clowns of @PetaIndia when people were actually butchering cows some days back in the name of FESTIVAL..









सोशल मीडिया पर लोग इसे हिंदू धर्म का अपमान भी बता रहे हैं. उनका कहना है कि भगवान कृष्ण को गाय का मक्खन, दूध और घी बहुत पसंद था. सभी डेयरी उत्पादों का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है. उनका कहना है कि पंचगव्य के बिना हिंदू पूजा की कल्पना नहीं की जा सकती, ऐसे में पेटा द्वारा उन पर सवाल करना हिंदू धर्म का अपमान है.



Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...