Skip to main content

श्रीसंत ने पहली बार 'थप्‍पड़ कांड' पर खोली अपनी जुबान, सुरभि बनी कप्‍तान

सुरभि को जिताने के लिए श्रीसंत खुद आगे आए और उन्‍होंने कहा कि वह अपने साथ जुड़े विवाद पर उसके लिए बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. श्रीसंत ने इससे पहले कभी इस पूरे मामले पर अपना पक्ष नहीं रखा.


नई दिल्‍ली: बिग बॉस के घर में गुरुवार को एपिसोड काफी दिलचस्‍प रहा. अक्‍सर अपने टास्‍क को बीच में ही छोड़ने वाले श्रीसंत ने इस बार सुरभि राणा को कप्‍तानी का टास्‍क जिताने के लिए अपनी असल जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद लोगों के सामने रख दिया. दरअसल आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियन्‍स के कप्‍तान हरभजन सिंह ने, किंग्‍स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे श्रीसंत को सब के सामने थप्‍पड़ मार दिया था. इस विवाद पर बिग बॉस के घर में श्रीसंत ने पहली बार अपना पक्ष रखा.

गुरुवार के एपिसोड में बिग बॉस ने लग्‍जरी बजट में जीती रेड टीम के दो सदस्‍य दीपक ठाकुर और सुरभि राणा को  कप्‍तानी का दावेदार बनाया था. इन दोनों के बीच कप्‍तानी के टास्‍क की शुरुआत हुई. यह टास्‍क घर में ब्रेकिंग न्‍यूज ढूंढने का था. इसके तहत दीपक और सुरभि को रिपोर्टर बनकर घर के भीतर ही ब्रेकिंग न्‍यूज बनानी थी. शुरुआत में इन दोनों ने ही नकली न्‍यूज बनाने की कोशिश की.

bigg boss 12



bigg boss 12

इसके बाद दीपक ने मेघा से कुछ सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन धीरे-धीरे इनके बीच मुद्दा कुछ इतना भड़का कि गुस्‍से में मेघा ने दीपक पर जूता फेंका और थूका. इस दौरान दीपक लगातार रिपोर्टिंग करते रहे और उन्‍हें भी एक पॉइंट मिल गया. वहीं दूसरी तरफ दीपक घर में भूत होने की रिपोर्ट करते दिखे तो सुरभि की रिपोर्ट के चलते सोमी और जसलीन में जमकर झगड़ा हुआ. यह दोनों ही खबरें ब्रेकिंग न्‍यूज मानी गईं और इस तरह टास्‍क में दीप‍क और सुरभि में बराबरी की टक्‍कर रही.

ऐसे में सुरभि को जिताने के लिए श्रीसंत खुद आगे आए और उन्‍होंने कहा कि वह अपने साथ जुड़े विवाद पर उसके लिए बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. बता दें कि 'स्‍लैपगेट' मामले में हरभजन ने तो अपना पक्ष रखा था, लेकिन इससे पहले श्रीसंत ने कभी इस पूरे मामले पर अपना पक्ष नहीं रखा था. श्रीसंत ने बताया कि उनके और हरभजन के बीच में गलतफहमी हुई थी. श्रीसंत ने एक्‍ट करके यह भी बताया कि जिसे दुनिया थप्‍पड़ कहती है, वह थप्‍पड़ नहीं बल्कि हरभजन ने उन्‍हें एक जोरदार खूंसा मारा था. श्रीसंत ने बताया कि मैं सबके सामने कहना चाहता हूं कि उस दिन मैंने और भज्‍जी पा (हरभजन सिंह) दोनों ने अपनी लाइन क्रॉस की थी. लेकिन अब हम दोनों उसे छोड़ आगे बढ़ चुके हैं और हम दोनों एक-दूसरे से बहुत अच्‍छे संबंध रखते हैं.

shreesanth

श्रीसंत के इस खुलासे के बाद सुरभि यह टास्‍क जीत गईं और घर की नई कप्‍तान बन गईं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...