Skip to main content

केरल के लिए 10 हजार का दान देकर ट्रोल हुए Paytm मालिक, ट्विटर पर ऐसे उड़ा मजाक

केरल में आई बाढ़ ने देश के साथ ही विदेशों में रह रहे लोगों को झकझोर के रख दिया है. यही वजह है कि दुनिया भर में इसके लिए कैंपेन चल रहे हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद की खातिर देश में हर कोने से योगदान मिल रहा है. इसी कड़ी में ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पेटीएम ने भी एक कैंपेन चलाया है. पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने इस कैंपेन की शुरुआत करते हुए सबसे पहले खुद बाढ़ पीड़ितों के लिए रकम दान की. उन्होंने पेटीएम ऐप से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 हजार रुपये का योगदान किया. हालांकि, अपने इस योगदान के लिए वह ट्विटर पर ट्रोल हो गए.

10 हजार के दान का किया ट्वीट
विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपए का योगदान दिया. उन्होंने इसका एक ट्वीट करते हुए ऐलान किया कि मैंने अपना 10 हजार रुपए का योगदान दे दिया अब आपकी बारी. हालांकि, सोशल मीडिया को अरबपति विजय शेखर का सिर्फ 10 हजार रुपए का दान नहीं भाया और उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कहा यह पेटीएम का विज्ञापन करने जैसा है.

पेटीएम ने दी सफाई
हालांकि, कुछ यूजर्स ने विजय शेखर का समर्थन करते हुए लिखा कि पेटीएम ऐप से सिर्फ 10 हजार रुपए भेजे जा सकते हैं. इस वजह से विजय शेखर शर्मा का 10 हजार का योगदान नजर आ रहा है. बाद में इसको लेकर पेटीएम ने भी अपने आधिकारिक ब्लॉग पर सफाई दी.




View image on Twitter








Unofficial Sususwamy@swamv39








Paytm founder @vijayshekhar Sharma, The youngest Indian billionaire with net worth of $1.7 billion did a self promotion by posting a screenshot of him donating a huge amount Rs.10000 via his @Paytm app towards . Deleted it later.









इस दौरान एक यूजर ने लिखा भारत से सबसे कम उम्र के अरबपति विजय शेखर शर्मा, जिनकी कुल संपत्ति 1.7 अरब डॉलर है. एक स्क्रीनशॉट के जरिए 10 हजार केरल को दान करके खुद का प्रोमोशन कर रहे हैं. हालांकि, बाद में विजय शेखर ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया.




पेटीएम ने लिखा ब्लॉग
पेटीएम ने अपने ब्लॉग पर विजय शेखर शर्मा के ट्वीट को लेकर सफाई दी. ब्लॉग में बताया गया, ''हमारे सीईओ विजय शेखर शर्मा की तरफ से ट्वीट एक अच्छी नीयत के साथ किया गया था. इसका मकसद सिर्फ दूसरों को डोनेट करने के लिए प्रेरित करना था. लेकिन सिर्फ रकम को प्रकाश में लाकर इसे गलत तरीके से पेश किया गया.''




View image on Twitter








Amrish Sawe@AmrishSawe








Basically he did an expense of 10,000 to promote his app, will put it under Marketing budget...outright cheap and shameful by Vijay Shekhar....












एक और यूजर ने लिखा कि उन्होंने अपनी ऐप को प्रोमोट करने के लिए 10000 रुपए खर्च किए हैं. वह उसे मार्केटिंग बजट में डाल देंगे. एकदम ओछी, शर्मनाक.




बिना चार्ज डोनेट कर सकते हैं पैसा
पेटीएम ने ये भी बताया कि उसके प्लैटफॉर्म से जो भी पैसे केरल बाढ़ पीड़ितों की खातिर डोनेट किए जा रहे हैं. उसके लिए कंपनी किसी भी तरह का चार्ज नहीं ले रही है. जबकि पेटीएम कार्ड पेमेंट्स के लिए तकरीबन 2 फीसदी फीस चुका रहा है.




View image on Twitter








Brown Sahiba@Rajyasree








So, billionaire Vijay Shekhar makes a 10 grand donation, then posts a screenshot to promote Paytm & himself. Vile & height of being cheap.









एक और यूजर ब्राउन साहिबा ने लिखा कि अरबपति विजय शेखर की तरफ से 10 हजार का बड़ा दान दिया और फिर एक स्क्रीनशॉट डालकर पेटीएम और खुद को प्रोमोट किया. ओछेपन की हद है.










Paytm

@Paytm








We are happy to share that we have crossed INR 30 Crore in contributions in under 4 days, from over 12 lakh Paytm users for 🙏

Let’s keep going. 🇮🇳















Contribute on Paytm.


paytm.com








जमा किए 40 करोड़



कंपनी ने अपने ऐप पर ये भी साफ किया था कि पेटीएम के जरिये एक करोड़ तक के डोनेशंस को वह मैच करेगा. मतलब यह हुआ कि जब तक पेटीएम से योगदान 1 करोड़ रुपए तक नहीं पहुंचा, तब तक हर यूजर ने जितना डोनेट किया होगा, पेटीएम ने भी अपनी तरफ से उतनी ही रकम डोनेट की. कंपनी ने ये भी बताया कि उन्होंने 20 अगस्त तक सबके यानी 4 दिन में ही 30 करोड़ रुपए की राशि जमा कर ली है. हालांकि, यह अांकड़ा अब बढ़कर 40 करोड़ रुपए पहुंच गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...