Skip to main content

जब अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे, 'महेश बंगाली मार्किट चलो, गोलगप्पे खाएंगे'!

जयपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लोग केवल एक नेता के रूप में ही नहीं जानते. उनके व्यक्तित्व और स्वभाव के लिए भी उन्हें पहचानते हैं. वाजपेयी जननेता थे. यहां तक कि विपक्ष के नेता भी उनका बेहद सम्मान करते हैं. गुरुवार शाम को 93 की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद से ही देशभर में शोक की लहर है. देशभर उनके निधन से गमगीन है. वहीं दिल्ली में भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा हुआ है.

हालांकि, वह हमेशा ही ऊर्जा से भरपूर रहते थे और अपनी हार से भी घबराते नहीं थे. हंसकर सबसे मिला करते थे. उन्हें बंगाली मार्केट के गोलगप्पे भी बेहद पसंद थे और वह अक्सर ही गोलगप्पे खाने जाया करते थे. दरअसल, अटल बिहारी वाजपेयी जब एक नेता के रूप में उभरने लगे और लोगों के बीच उनकी खास पहचान बनने लगी तो बीजेपी द्वारा उनके सहयोग के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया. जयपुर के शिवकुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. शिवकुमार की नियुक्ति के बाद से ही वाजपेयी जी हमेशा जहां भी जाते उनके साथ शिवकुमार मौजूद रहते.

शिवकुमार के पुत्र महेश कुमार भी वाजपेयी के साथ 20 साल तक रहे हैं और उन्होंने जी मीडिया से बात करते हुए वाजपेयी से जुड़ी अपनी खास यादें साझां की. इसी बीच उन्होंने एक याद को साझां करते हुए बताया कि वाजपेयी जी अपनी हार का भी जश्न मनाया करते थे. महेश बताते हैं कि वह वाजपेयी जी को बापजी कहा करते थे. उन्होंने बताया कि 1985 में जब ग्वालियर से वाजपेयी चुनाव हार गए थे तब दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कोई कार्यकर्ता नहीं था.

पिताजी (शिवकुमार) का फोन आया था तो मैं उन्हें अपनी पुरानी फिएट गाड़ी से रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचा. बाहर आए तो कुछ पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि आप तो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे वाजपेयी जी, फिर पार्टी की हार कैसे हो गई. तब वाजपेयी ने बड़े मुस्कुराते हुए उनको कहा था कि देखिए राजीव गांधी जितना ऊपर उठ सकते थे उठ गए. हम जितना नीचे गिर सकते थे गिर गए. अब हमारी बारी है ऊपर उठने की और यूं कहते हुए वह गाड़ी में बैठे और बोले महेश बंगाली मार्केट ले चलो गोलगप्पे खाएंगे. वाजपेयी जी ही भारतीय राजनीति में उन नेताओं में से एक थे जिन्हें अपनी हार भी सेलिब्रेट करनी आती थी. उसके बाद बंगाली मार्केट में जाकर हमने गोलगप्पे खाए उन्हें चाट खाने का भी बड़ा शौक था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...