Skip to main content

शादी के 6 महीने बाद पैदा हो गई थी बच्ची, इसलिए नवजात को सड़क पर छोड़ दिया

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली इलाके के खालापार मोहल्ला की गुल्लर वाली गली में कार से नवजात बच्ची को फेंकने वाले माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कार का नंबर ट्रैस कर बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दरअसल, एक दिन की नवजात बच्ची के माता-पिता की छह महीने पहले शादी हुई थी और शादी के एक साल पहले से अफेयर चल रहा था. इसी दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई और शादी के छह महीने के भीतर ही बच्ची पैदा हो गई. बच्ची के माता-पिता लोक लाज की डर से नवजात बच्ची को छोड़कर चले गए थे. आपको बता दें कि ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने दंपत्ति को किया गिरफ्तार
ममता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज से गाड़ी के नंबर को देख, उसे ट्रेस किया. पुलिस ने नगर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थी. पुलिस ने सरवर को पानीपत के थाना बापोली से और कौशर को बिलासपुर थाना नई मंडी से गिरफ्तार किया.

शादी के पहले से था प्रेम-प्रसंग
दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 6 महीने पहले ही हुई है. उन्होंने बताया कि शादी से पहले ही उन दोनों का एक-दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा थी. इसी दौरान कौशर गर्भवती हो गई.

सरवर ने किया था शादी से इंकार
कौशर ने बताया कि जब उसने सरवर से शादी करने की बात कही तो सरवर ने इनकार कर दिया. इसके बाद कौशर ने सरवर के खिलाफ पानीपत के थाने में दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत करा दिया. मुकदमा दर्ज होने के बाद सरवर ने कौशर से शादी कर ली. शादी के 6 माह बाद कौशर ने एक बच्ची को जन्म दिया. शादी के 6 महीने के बाद ही बच्ची के जन्म होने की बात सोचकर दोनों को लोक-लाज और समाज का डर सताने लगा.

वो शौहर को मानती थी अपना देवता लेकिन शौहर ने उसे बनाना चाहा पैसा कमाने की मशीन… ग्राहक तक खुद खोजता था




















ANI UP @ANINewsUP




An unidentified woman drops a new-born baby on a street from a car in Muzaffarnagar. CMO Muzaffarnagar says, "the new-born is under treatment but her condition remains critical. We are hopeful of her recovery." (Source:CCTV footage)







क्या थी घटना
घटना बुधवार (06 जून) की सुबह करीब 8 बजे की है. मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार की गुल्लर वाली गली का है. जहां एक मकान की सीढ़ियों के पास एक सेंट्रो कार आकर रुकी. गाड़ी के आगे की सीट पर बैठी एक महिला बाहर निकली और कपड़े में लिपटे बच्चे को सीढ़ियों पर छोड़कर कार में वापस बैठकर फरार हो गई. ये पूरी घटना गली के एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. बच्ची ने जब जोर-जोर से रोना शुरू किया, तो स्थानीय निवासियों ने बच्ची के पास जाकर उसको उठाया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया हैं. जहां उसका इलाज चल रहा है.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...