Skip to main content

राहुल गांधी के साथ खाने का टेबल साझा करने की कीमत 82000 रुपये, पढ़ें क्‍या है मामला?

नई दिल्‍ली: हालिया चार दिवसीय यूरोपीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जब ब्रिटेन के दौरे पर थे तो आयोजकों की तरफ से चंदा एकत्र करने के लिहाज से अमेरिकी तौर-तरीकों को अपनाने का मामला सामने आया है. जी न्‍यूज के अंग्रेजी अखबार DNA की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े उद्योगपतियों और पत्रकारों के साथ राहुल गांधी के साथ बातचीत के लिए खाने के टेबल की एक सीट के लिए प्रति व्‍यक्ति 900 पौंड (करीब 82 हजार रुपये) चार्ज करने का मामला सामने आया है. इसको अमेरिकी स्‍टाइल में चंदा एकत्र करने के तौर-तरीके के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के भीतर इस कारण नाराजगी के सुर भी उभरे हैं क्‍योंकि इस तरह से फंड एकत्रीकरण उस कार्यक्रम में किया गया, जिसमें खुद पार्टी अध्‍यक्ष मुख्‍य वक्‍ता थे. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस तरह के आयोजन के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) से खफा है.

आईओसी पर उठे सवाल
इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ''पत्रकारों, उद्योगपतियों और हाई-प्रोफाइल लोगों से भरे कार्यक्रम में यदि किसी को आयोजन की वास्‍तविक प्रकृति के बारे में पता नहीं हो तो यह बहुत अच्‍छा विचार नहीं है.'' दरअसल कांग्रेस अध्‍यक्ष के ब्रिटेन और जर्मनी के चार दिवसीय प्रवास के दौरान आईओसी की तरफ से इस तरह की कई चूक होने के संदर्भ में यह बात कही गई. दरअसल सूत्रों के मुताबिक इसमें जो सबसे बड़ी चूक सामने आ रही है, ''उसके तहत एक ऐसे कार्यक्रम की योजना बनाई गई जिसको भारत के कंजरवेटिव मित्रों की तरफ से रखा गया था. ये एक ऐसी ओवरसीज बॉडी है जो विचारधारा के स्‍तर पर बीजेपी के करीब दिखती है.

इसी तरह के एक अन्‍य आयोजन में मनोज लाडवा की उपस्थिति से भी पार्टी के भीतर सवाल खड़े हुए हैं. मनोज लंदन में वकील हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए चंदा एकत्र करने के अभियान से भी जुड़े रहे हैं. मनोज ने उस कार्यक्रम में राहुल गांधी से दो सवाल भी किए थे-पहला, क्‍या आपकी पार्टी एनआरसी से सहमत है और दूसरा-क्‍या आप मानते हैं कि भारत ने सीमापार सर्जकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया था. इसी तरह यूके मेगा कांफ्रेंस के आयोजन में खालिस्‍तान समर्थक एक शख्‍स ने कार्यक्रम स्‍थल में घुसने का प्रयास किया था. इस संबंध में नाराजगी जाहिर करते हुए एक सूत्र ने कहा, ''इस तरह की चूक के कारण पार्टी को संभावित अंतरराष्‍ट्रीय दान दाताओं की तरफ से राजनीतिक फंडिंग के लिहाज से भारी नुकसान हो सकता है.''

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...