नई दिल्ली: महिला सुरक्षा को लेकर सांसद पप्पू यादव का अजीबो गरीब बयान आया है. जन अधिकार पार्टी (जाप) के संयोजक और मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि महिला का यौन शोषण रोकना है तो सबसे पहले लोगों को पोर्न देखना बंद करना होगा. पप्पू यादव ने कहा है कि जब तक नेता और युवा पोर्न देखना बंद नहीं करेंगे महिलाओं का शोषण नहीं रुकेगा. सांसद ने सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर सोच बदलने की भी अपील की है.
मोबाइल में पोर्न रखने वाले को जेल भेजा जाए
पप्पू यादव ने कहा है कि जिस शख्स के मोबाइल में पोर्न मिले उसे जेल भेजने का कानून बनाए सरकार. दरअसल पप्पू यादव रक्षा बंधन के मौके पर पार्टी की ओर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. पप्पू यादव ने इस मौके पर लडकियों और महिलाओं से राखियां भी बंधवाईं.
मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में चुप रहने के लिए मिला था 5 करोड़ का ऑफर
इससे पहले पप्पू यादव ने कहा था कि बालिका गृह की लड़कियों के साथ रेप मामले में उन्हें चुप रहने के लिए 5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में सफेदपोश नेताओं के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि बालिका गृह की 85 लड़किया यौन शोषणण का शिकार हुई हैं. जांच का दायरा बढ़ाने की बात करते हुए सांसद ने कहा कि निजी महिला छात्रावास के अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आदि की भी जांच हो तो कई खुलासे सामने आ सकते हैं. जाप संयोजक ने सीबीआई जांच कोर्ट के निगरानी में करने की मांग की.

Comments
Post a Comment