Skip to main content

सूरत में आतंक मचाने वाली खूबसूरत डॉन की खौफनाक दास्तान!

जुर्म की दुनिया में अपने हाथ आजमाने वाले मर्दों की कमी नहीं है. मगर जब इस दायरे में नाजुक कलाइयां बंदूक थामे नजर आएं तो चौंकना लाजमी है. आज वारदात में बात जुर्म की दुनिया की ऐसी ही कुछ लेडी डॉ़न की. हथियार चलाने से लेकर वसूली तक. और स्मगलिंग से लेकर मर्डर तक हर काम इन नाजुक कलाइयों ने अंजाम दिए हैं. लेडी डॉन की इसी फेहरिस्त में अब एक और नया नाम जुड़ गय़ा है. और ये नाम बाहर आया है सूरत से.

गोरा रंग.. कजरारी आंखें.. गुलाबी होंठ.. सुनहरे बाल.. बेबाक अंदाज़.. और महंगे शौक. हाथों में तलवार.. कटार की धार.. रिवालवर से प्यार.. दबंग अंदाज़ और वसूली का धंधा.. उसकी तस्वीरें दो हैं मगर किरदार एक है. वो खूबसूरत भी है.. खौफनाक भी. एक हाथ से सेल्फी खींचती हैं तो दूसरे से तलवार चलाती है. एक हाथ में रिवाल्वर रखती है तो दूसरे में मोटरसाइकिल का एक्सेलेरेटर. उस खूबसूरत चेहरे के पीछे एक खौफ का चेहरा है. उसे शहर में कोई नाम से नहीं पुकारता. सब बस इसे लेडी डॉन कहते हैं. लेकिन इसका असली नाम है अस्मिता गोहिल उर्फ भूरी. अपनी करतूतों से ये हमेशा चर्चाओं में रहती है.

गुजरात के सूरत से लेडी डॉन की जैसी ही ये नई तस्वीर सामने आई. सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बहुत गौर से देखगें तो पता चलेगा कि आज से पहले किसी लेडी डॉन को इस बेखौफ अंदाज़ में आपने देखा नहीं होगा. सीसीटीवी में कैद हुई उसकी तस्वीरें 21 मई 2018 की सुबह 6 बजकर 11 मिनट की है. वराछा इलाके की वर्षा सोसायटी के नज़दीक ये दुकान पान और सिगरेट की है. पूरी मार्केट में सिर्फ यही एक दुकान है जो खुली हुई है. तभी लेडी डॉन की एंट्री होती है. अपने एक साथी के साथ हाथ में खुली तलवार लहराती हुई वो लेडी डॉन बाइक के उतरते ही दुकानदार को धमकाना शुरू कर देती है.

लेडी डॉन के हाथ में चमचमाती नंगी तलवार देखकर मौके पर मौजूद ये तीनों लोग चलते बनते हैं. दुकान में अंदर बैठा दुकानवाला जब तक कुछ समझ पाता तब तक इस लेडी डॉन ने उसकी गर्दन पर तलवार रख दी. और धमकाने के बाद दुकानदार के पास से जबरन पैसे वसूल लिए जाते हैं. कहानी यहीं खत्म नहीं होती. इस लेडी डॉन ने ना जाने ऐसा क्या कहा कि दुकानदार अपनी दुकान बढ़ाना शुरू कर देता है. और इधर बीच सड़क पर ये बेखौफ अंदाज़ में नंगी तलवार को लहराती रहती है. फिर कुछ देर बाद ये अपने साथी को इशारा करती है. वो मोटरसाइकिल को स्टार्ट करता है और फिर ये लेडी डॉन दुकानदार को धमकाते हुए आगे बढ़ जाती है.

मगर महज़ 30 सेकेंड के अंदर ये फिर लौटती है. और इस बार इसके गुस्से का पारा इसलिए चढ़ा हुआ था क्योंकि इसके कहने के बावजूद दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर नहीं गिराया था. मगर आंखों के सामने दोबारा लेडी डॉन को देखते ही दुकानदार ने बिना देर किए शटर गिरा दिया. इधर दुकानदार अपनी दुकान बंद कर रहा था उधर लेडी डॉन का साथी रोड की दूसरी तरफ बढ़ता है. और तब तक लेडी डॉन दुकानदार को धमकाती रहती है.

फिर ये तलवार वाली डॉन बाइक पर चढ़ने की कोशिश करती है मगर उसे संभाल नहीं पाती है. बाइक सड़क पर गिर जाती है. कुछ देर अपने साथी का इंतज़ार करने के बाद खुद ही बाइक खड़ी करती है. और फिर ये रोड की दूसरी तरफ दौड़ती है. सड़क पर लगे इस सीसीटीवी कैमरे की जद में ये तस्वीरें रिकार्ड नहीं हो पाईं मगर साफ अंदाज़ लग रहा है कि दुकानदार को धमकाने के बाद ये लेडी डॉन अस्मिता ना सिर्फ किसी और को धमका रही है बल्कि उसे मार भी रही है.

कुछ देर पर बाद ये लेडी डॉन फिर अपनी बाइक की तरफ पलटती है. और बाइक पर चढ़कर उसे स्टार्ट करती है. और उसे घुमाकर ठीक उस जगह लाती है, जहां उसका दूसरा साथी खड़ा हुआ था. अपने साथी को देखकर ये लेडी डॉन बाइक छोड़कर खड़ी हो जाती है. और उससे तलवार लेकर बाइक की पिछली सीट पर बैठ कर चली जाती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...