Skip to main content

किसान आंदोलन को सीएम खट्टर ने बताया 'खामखां की बात', कहा- नुकसान इन्हीं का होगा


किसान आंदोलन को लेकर जहां राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी के जरिए एक-दूसरे को घेरने की कोशिशें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं.






मनोहर लाल खट्टर ने कहा- किसानों के पास मुद्दा नहीं



नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर जहां राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी के जरिए एक-दूसरे को घेरने की कोशिशें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं. देशभर में चल रहे किसान आंदोलन पर जब उनसे मीडिया ने प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उस पर सीएम ने इसे 'बिना विषय का आंदोलन' बताया जो 'खांमखां की बातों' को लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है.

सीएम खट्टर ने कहा, 'किसानों की हड़तालों का कोई विषय नहीं है. उनका किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है. ये खांमखां की बात को लेकर आगे चल रहे हैं. वैसे भी ये जो हड़ताल है उसमें ये कहना कि दूध नहीं बेचेंगे और सब्जी नहीं बेचेंगे तो इसमें किसानों का ही नुकसान है'.

बता दें कि मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में एक जून से 10 जून तक किसानों के गांव बंद को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. एक तरफ जहां देश के किसान संगठन इन 10 दिनों में गांवों से खाने-पीने की चीजों की आपूर्ति न करने पर अड़े हैं, वहीं सरकार किसानों को मनाने में जुटी हुई है. किसान आंदोलन के चलते सब्जियों और फलों के दाम दोगुने हो गए हैं.

क्या है किसानों की मांग
- देश के किसानों का सारा ऋण एक साथ माफ किया जाए.

- सभी फसलों पर लागत के आधार पर डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य को बढ़ाया जाए.

मप्र: किसान आंदोलन पर बोले कृषि मंत्री, 'सरकार से खुश हैं किसान, उनकी मांगों का समाधान होगा'

- छोटे किसान या फिर किसी अन्य की भूमि पर खेती करने वाले किसानों की आय मासिक तौर पर निर्धारित होनी चाहिए.

बाजार में बढ़ें सब्जियों के दाम
किसानों के प्रदर्शन के पहले दिन ही देश के तमाम खुदरा बाजारों में फल और सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. दिल्ली की गाजीपुर और ओखला मंडी के आढ़तियों का कहना है कि सब्जियों की सप्लाई कम होने के कारण खुदरा बाजारों में भी इसकी कीमतों में इजाफा हुआ है. वहीं, मुंबई में टमाटर की कीमतें एक दिन में आसामान छूने लगी हैं. मुंबई के खुदरा बाजारों में टमाटक की कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.



Comments

  1. Appreciating the persistence you put into your website and detailed information you present.
    It's good to come across a blog every once in a while that isn't the same unwanted rehashed material.
    Fantastic read! I've saved your site and I'm including your RSS feeds to my Google account. https://trancerobot.com/forum/index.php?action=profile;u=17451

    ReplyDelete
  2. Hi there I am so excited I found your weblog, I really found you by mistake,
    while I was browsing on Bing for something else, Anyways I am here now and would just like
    to say thanks for a incredible post and a all round entertaining blog (I
    also love the theme/design), I don't have time to browse
    it all at the moment but I have book-marked it and also added your
    RSS feeds, so when I have time I will be back to read a great deal more, Please do keep up the great work. https://darkhasfallen.com/index.php?action=profile;u=20117

    ReplyDelete
  3. Hello. Great job. I did not anticipate this.
    This is a fantastic story. Thanks! http://www.compsi.net/bitrix/redirect.php?event1=&event2=&event3=&goto=http://www.alliancetofeedthefuture.com/UserProfile/tabid/43/UserID/3693499/Default.aspx

    ReplyDelete
  4. It's impressive that you are getting thoughts from this paragraph as well as from our argument
    made at this place. http://forum.microburstbrewing.com/index.php?action=profile;u=261498

    ReplyDelete
  5. I am really enjoying the theme/design of
    your site. Do you ever run into any internet browser compatibility issues?

    A few of my blog visitors have complained about my website not operating ccorrectly in Explorer but looks great in Opera.
    Do you have any tips to help fix this issue? https://www.masrmotors.com/vb/out.php?link=http://pifsters-forum.com/index.php%3Faction=profile;u=32752

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...