Skip to main content

पंजाब में खैरा गुट से बातचीत के खिलाफ नहीं हैं : अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में आपसी मतभेदों को हल करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पार्टी के हित के लिए सुखपाल सिंह खैरा के नेतृत्व वाले असंतुष्ट विधायकों के गुट से बातचीत के खिलाफ नहीं है. केजरीवाल ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी गठबंधन से भी इनकार किया. उन्होंने कहा नहीं, ऐसा नहीं होने जा रहा.

पंजाब यात्रा के दौरान रविवार केजरीवाल मेहल कलां में पार्टी विधायक कुलवंत सिंह के पिता के भोग की रस्म में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने सुनाम में पार्टी विधायक अमन अरोड़ा के निवास पर पंजाब में पार्टी के 11 विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात की.

पंजाब विधानसभा के सत्र से पहले 'आप' के विधायक दल के आह्वान पर अरोड़ा ने असंतुष्ट खेमे के विधायकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. पंजाब विधानसभा का सत्र 24 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा.

पिछले माह 'आप' ने नेता प्रतिपक्ष के पद से खैरा को हटाकर चीमा को नियुक्त कर दिया था. पार्टी के 20 में से 8 विधायकों ने इस पर बगावत कर दी थी जिससे राज्य में पार्टी की इकाई संकट में आ गई. खैरा ने खुद को हटाए जाने के कदम को अलोकतांत्रिक करार दिया था.

सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा द्वारा खैरा गुट के साथ शुरू की गई वार्ता को लेकर माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी अपनी एकजुटता प्रदर्शित करना चाहती है. सत्र के दौरान बेअदबी के मुद्दे पर सदन में जस्टिस रंजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट पेश की जा सकती है.

अरोड़ा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा, 'प्रत्येक पार्टी में, हर परिवार में मुद्दे और झगड़े होते हैं. मेरा मानना है कि जो साथी नाराज हैं उन्हें मना लिया जाएगा. मैंने अपने कुछ विधायकों से उनसे मिलने को कहा है और अगर जरूरत महसूस होती है तो मैं भी उनसे बात करूंगा.'

केजरीवाल के साथ इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे. खैरा ने भी भोग रस्म के दौरान केजरीवाल से दूरी बनाकर रखी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली लंदन:  बांग्लादेश के  मुशफिकुर रहीम  ने सोमवार को दोहरा शतक लगाकर एमएस धोनी, कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं.  मुशफिकुर रहीम  श्रीलंका के खिलाफ 200 रन की पारी भी खेल चुके हैं. उन्होंने यह पारी 2013 में श्रीलंका के गॉल में खेली थी. रहीम ने जब श्रीलंका के खिलाफ 200 रन बनाए थे, तब वे टीम के कप्तान भी थे. मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की. उसकी ओर से मुशफिकुर रहीम ने 421 गेंद पर 219 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 161 रन की पारी खेली. मेहदी हसन ने 68 और कप्तान महमूदुल्लाह ने 38 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने पांच विकेट झटके. संगकारा जमा चुके है...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...