Skip to main content

ममता बनर्जी की केंद्र को चुनौती, दम है तो पश्चिम बंगाल में लागू करके दिखाएं NRC

नई दिल्ली : असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन के मसौदे पर देश की राजनीति में आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही हैं. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जिनकी खुद की कोई पहचान नहीं है, वे लोग दूसरों की पहचान पर सवालिया निशान लगा रहे हैं. उन्होंने केंद्र को चुनौती दी कि वह एनआरसी को पश्चिम बंगाल में किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'वे कौन है? पश्चिम बंगाल में उनके पास क्या महत्व है? कोई उन्हें नहीं जानता है. वे सिर्फ कुछ मूर्ख लोग हैं. उनका खुद का कोई वजूद नहीं है और वे यहां एनआरसी लागू करेंगे? मैं देखती हूं कि वे कैसे हस्तक्षेप करते हैं.'

बता दें कि ममता बनर्जी तीन के दिल्ली दौरे पर हैं. आज गुरुवार को वे पश्चिम बंगाल रवाना हो गईं. दिल्ली प्रवास के दौरान टीएमसी प्रमुख ने तमाम सत्ता और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर एनआरसी के मुद्दे पर सरकार का विरोध करने की कवायद की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस देश को बांटने पर तुली हुई है. धर्म के नाम पर देश की शांति व्यवस्था और एकता को खत्म करके देश को सांप्रदायिक दंगे की आग में झोंकना चाहती है. ममता ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मोदी सरकार की इस नीति से देश में रक्तपात होगा और गृहयुद्ध के हालात पैदा हो जाएंगे. ममता ने कहा कि भारतीय नागरिक अपनी ही जमीन पर शरणार्थी बन गए हैं.

असम में एनसीआर के पहले मसौदे में 40 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं होने पर देश की राजनीति में हलचल मची हुई है. ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर एनआरसी से देश में पैदा होने वाले संभावित हालात से अवगत कराया. उन्होंने सप्रंग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी इस मुद्दे पर मुलाकात की थी.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जारी होगा  फाइनल ड्राफ्ट
हालांकि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि एनआरसी की यह लिस्ट फाइनल नहीं है. यह शुरूआती लिस्ट है और जिन लोगों के नाम इस लिस्ट में नहीं हैं, वे अपने दस्तावेज दाखिल कर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और जिन लोगों के पास जरूरी दस्तावेज हैं उनके नाम एनआरसी में शामिल किए जाएंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस मुद्दे पर संसद में कह चुके हैं कि एनआरसी का फाइनल मसौदा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तैयार किया जाएगा. इस बीच रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया शैलेष से ज़ी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक ड्रॉफ्ट है और ड्रॉफ्ट को ड्रॉफ्ट ही समझना चाहिए. इसके ऊपर किसी भी तरह का एक्शन कोई अथॉरिटी नहीं लेगी. उन्होंने बताया कि इसके बाद हमें इस ड्रॉफ्ट को सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रस्तुत करना होगा, उसके बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी.

NCR से बाहर हुए लोग भी डाल सकते हैं वोट
सरकार के बाद चुनाव आयोग ने भी आगे आकर साफ किया कि जिन लोगों के पास वोटर कार्ड, आधार कार्ड हैं और उनके नाम एनसीआर में नहीं हैं, वे भी आने वाले चुनावों में अपना वोट डाल सकते हैं.

TMC नेताओं को असम जाने से रोका
एनआरसी के मसौदे के प्रकाशन के बाद असम की स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को यहां आए तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता असम पहुंचे, लेकिन इन नेताओं को सिलचर हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सुखेंदु रॉय ने बताया कि पुलिस ने उनके पहुंचने के बाद हवाई अड्डे पर उन्हें यह कहकर रोक दिया कि उनकी यात्रा से समस्या खड़ी हो सकती है. प्रतिनिधिमंडल में 6 सांसद है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...